बिहार की ट्रेनों में लंबी वेटिंग, कन्फर्म सीटों के लिए करनी पड़ रही जद्दोजहद, तत्काल से ही उम्मीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर छठ पूजा पर पूर्वांचल व बिहार जाने वालों की भारी भीड़ रही तो दूसरी ओर दीपावली व भैया दूज मनाने के बाद दिल्ली लौटने वालों का हुजूम है। स्थिति यह है कि कन्फर्म सीटें न मिल पाने से यात्रियों की आखिरी उम्मीद तत्काल व इमरजेंसी कोटे पर पर टिकी है।
दरअसल, एक नवंबर से शुरू हो रहे छठ पर्व को मनाने के लिए लखनऊ से बिहार के गया व पटना जाने वालों की अच्छी-खासी संख्या है। बुधवार से इन यात्रियों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसलिए बिहार की ओर जाने वाली श्रमजीवी, इंदौर राजेंद्रनगर, फरक्का, उपासना सहित अन्य ट्रेनों में भारी भीड़ रही।
वहीं गुरुवार को यात्रा के लिए तत्काल कोटे का सहारा लिया, लेकिन यात्रियों को खास राहत नहीं मिली। भीड़ अधिक होने की वजह से जिन यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिले, उन्होंने जनरल में यात्रा की। चारबाग रेलवे स्टेशन व लखनऊ जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी व आरपीएफ ने मोर्चा संभाला। यह सुरक्षा व्यवस्था गुरुवार व शुक्रवार को भी देखने को मिलेगी।
रविवार तक दिल्ली की राह मुश्किल
दीपावली व भैया दूज के बाद दिल्ली लौटने वालों की राह भी अभी आसान नहीं हुई है। रविवार तक ट्रेनों में कन्फर्म सीटों की मारामारी बनी हुई है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एसी एक्सप्रेस में गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को थर्ड एसी में वेटिंग 33, 44 व 58 है। जबकि लखनऊ मेल की स्लीपर में 122, 105 व 118 वेटिंग और थर्ड एसी में 29, 26 व 40 वेटिंग है।
पद्मावत एक्सप्रेस की स्लीपर में 65, 34 व 48 और एसी में 13, 17 व 23 वेटिंग, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस स्लीपर में 120, 68 व 59 और एसी में 24, 12 व 17, फैजाबाद दिल्ली में 105, 56 व 77 और एसी में 18, 12 व 17 और तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में तीन वेटिंग है। वहीं बरौनी नई दिल्ली एसी स्पेशल में थर्ड एसी में 800 सीटें खाली हैं। वहीं जयनगर नई दिल्ली एक्सप्रेस में स्लीपर की 286 सीटें रिक्त हैं।
छठ पर ट्रेनों व स्टेशन पर विशेष जांच
एसपी जीआरपी सौमित्र यादव ने बताया कि लखनऊ परिक्षेत्र के सभी रेलवे स्टेशनों पर क्विक रिएक्शन टीम यानी क्यूआरटी बनाई गई है। टीम दिल्ली-हावड़ा व दिल्ली-मुंबई रूट पर चलने वाली ट्रेनों की विशेष जांच कर रही हैं। वहीं जीआरपी ने 10 ऐसी ट्रेनों को भी चिह्नित किया है, जिनमें बीते वर्ष छठ पर्व के दौरान बदमाशों ने आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था।
सीओ जीआरपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चारबाग, लखनऊ जंक्शन व ऐशबाग रेलवे स्टेशन से होकर बिहार आने-जाने वाली ट्रेनों की जांच के लिए आधा दर्जन स्पेशल टीमें गठित की गई हैं। बम निरोधक दस्ते एवं श्वान दल की भी मदद ली जा रही है। इसके अतिरिक्त स्टेशन परिसर के प्लेटफार्मों व सीसीटीवी रूम में भी अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। छठ पर्व तक जीआरपी की टीमें बोगियों, पार्सल, सर्कुलेटिंग एरिया की जांच करेंगी।
चारबाग स्टेशन पर अतिरिक्त काउंटर