फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   long waited vacancies in UPSESSB should fill up quick says deputy cm dr dinesh sharma

लंबित भर्तियां जल्द पूरी करे माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड : उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा

Thu, 29 Aug 2019 03:54 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 29 Aug 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
long waited vacancies in UPSESSB should fill up quick says deputy cm dr dinesh sharma
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को लंबित भर्तियां जल्द पूरी करने को कहा है। उन्होंने बुधवार को सचिवालय स्थित नवीन भवन में बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ लंबित भर्तियों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पद खाली होने से शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होती है। बोर्ड यदि लंबित भर्तियां जल्द पूरी कर चयनित शिक्षकों की सूची सरकार को सौंप दे तो लाखों विद्यार्थियों को फायदा होगा। 
विज्ञापन


सरकार ने कुछ नई भर्तियों के प्रस्ताव भी बोर्ड को भेजे हैं, उन पर भी भर्ती प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ाकर निश्चित समयावधि में पूरी कराए। भर्तियां इतनी पारदर्शिता से की जाएं कि बोर्ड की प्रतिष्ठा बनी रहे। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकलविहीन कराएं परीक्षा
उप मुख्यमंत्री ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों को आगामी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण मानक के अनुरूप किया जाए। इसमें अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

शिक्षकों के सभी देय लाभ 5 सितंबर से पहले दिलाएं : तिवारी

उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को शिक्षकों के सभी लंबित देय लाभ अभियान चलाकर 5 सितंबर से पहले दिलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यही शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को विभाग का सार्थक उपहार होगा।

अपर मुख्य सचिव ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक को विभागीय डीपीसी भी जल्द कराकर प्रोन्नति के लंबित प्रकरणों को भी निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को फिट इंडिया मूवमेंट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संस्थागत फिटनेस प्लान बनाकर उसे लागू करने से छात्र व शिक्षक बेहतर ढंग से अपना कार्य कर सकेंगे। शारीरिक क्षमता वृद्धि के लिए व्यायाम के साथ-साथ मानसिक ध्यान भी जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed