{"_id":"5d81e95d8ebc3e93c95f1573","slug":"loksabha-speaker-om-birla-will-inaugrate-parliamentary-conference-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में संसदीय सम्मेलन का उद्धाटन करेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में संसदीय सम्मेलन का उद्धाटन करेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, तैयारियां शुरू
Wed, 18 Sep 2019 01:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला अगले साल लखनऊ में होने वाले राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन का उद्धाटन करेंगे। सम्मेलन का आयोजन 15 से 20 जनवरी तक किया जाएगा।
विज्ञापन
सम्मेलन में संसदीय परंपराओं, मुद्दों व सदन चलाने के नियमों पर चर्चा होगी। जिसमें राष्ट्रमंडल देशों के स्पीकर व पीठासीन अधिकारी मौजूद रहेंगे।
इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सम्मेलन में प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
आयोजन में ब्रिटेन, कनाडा, आस्ट्रेलिया, युगांडा समेत कई देशों के स्पीकर व इन देशों के राज्यों के विधानमंडल के अध्यक्ष व सभापति हिस्सा लेंगे।