फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loksabha election fight on the basis of work: akhilesh

'पार्टियों का काम बनेगा चुनाव में पैमाना'

Wed, 05 Mar 2014 09:18 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Mar 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
loksabha election fight on the basis of work: akhilesh

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्ववर्ती बसपा सरकार के मुकाबले बिजली के क्षेत्र में ज्यादा काम करने का दावा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता इसका आकलन करके पार्टियों के पक्ष में निर्णय लेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2016 तक गांवाें में 16 से 18 घंटे तथा शहरों में 20 से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का लक्ष्य रखा गया है।

पूरी उम्मीद है कि लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। उनकी सरकार जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं पर लगातार काम कर रही है।

चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में तत्परता से काम किया जा रहा है। मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर बिजली की 15,784 करोड़ रुपये की परियोजना के शिलान्यास समारोह में कहा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में जनता सरकार के कार्यों को देखकर उचित निर्णय लेगी। बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए ट्रांसमिशन, वितरण एवं उत्पादन के क्षेत्र में गंभीरता से काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली सपा सरकार में किए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि उसी का नतीजा है कि आज प्रदेश को-जनरेशन में सर्वाधिक बिजली पैदा कर रहा है।

तत्कालीन सपा सरकार में शुरू हुई श्रीनगर विद्युत परियोजना का लोकार्पण भी हुआ है। ट्रांसमिशन लाइन तैयार होने के  बाद अप्रैल के प्रथम सप्ताह से इस परियोजना से प्रदेश को बिजली मिलने लगेगी।

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जिस पैमाने पर बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए काम कर रही है उससे प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

पिछले दो दिनों में जितने लोकार्पण व शिलान्यास हुए, इतने पिछली सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में भी नहीं हो पाए थे।

पहले जिस प्रदेश में कोई उद्योगपति आना नहीं चाहता था, उसी में ई.श्रीधरन ने लखनऊ मेट्रो के मुख्य सलाहकार बनने की सहमति दी और जीवीके रेड्डी जैसे उद्योगपति यहां काम करने के इच्छुक हैं।

इस मौके पर जीवीके रेड्डी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक रंजन व  प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed