फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Women voters showed less interest in voting in Lucknow.

Lucknow: चुनाव में आधी आबादी ने मतदान में नहीं दिखाई रुचि, हर विधानसभा में कम रही सहभागिता

Wed, 22 May 2024 02:35 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 May 2024 02:35 PM IST
सार

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में लखनऊ में 52.75 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया था। इस बार 50.23 प्रतिशत ने ही मतदान किया।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Women voters showed less interest in voting in Lucknow.
मतदान के दिन शहर के मुख्य चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चुनाव में आधी आबादी की भागीदारी अहम मानी जाती है, लेकिन 2019 की तुलना में इस बार लखनऊ लोकसभा सीट पर महिलाओं ने मतदान में रुचि नहीं दिखाई। यही वजह है कि चुनाव का प्रतिशत भी कम रहा। लखनऊ लोकसभा के हर विधानसभा में महिलाओं की सहभागिता कम रही।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल 50.10 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया था। 2019 में यह बढ़कर 52.75 हो गया। पर, इस बार यह घटकर 50.23 फीसदी रह गया। उधर, 2014 के लोकसभा चुनाव में 55.11 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया था, 2019 में यह आंकड़ा 55.65 पर पहुंचा था, लेकिन इस बार यह 54.11 पर सिमट गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- जनता के अधिकार की बात करने वालों की दुश्मन है भाजपा, ये खरबपतियों की कठपुतली
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूर्वांचल में इंडिया बनाम एनडीए... BJP ने नया प्रयोग कर अपनाया ये मॉडल, सपा-कांग्रेस ने भी बनाया खास प्लान


शहर की अपेक्षा ग्रामीण इलाके में महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया। मोहनलालगंज और बीकेटी विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रही। बीकेटी में 2019 में 62.98 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाला था। वहीं, इस बार यह आंकड़ा 63.52 पहुंच गया। यही हाल मोहनलालगंज का रहा, जहां 2019 में 59.44 फीसदी की तुलना में इस बार 62.37 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया।

10.36 लाख शहरी मतदाताओं ने नहीं डाला वोट
लोकसभा लखनऊ में कुल 21,72171 वोटर हैं। इनमें 11,48,119 पुरुष और 10,23,960 महिला मतदाता हैं, लेकिन सिर्फ 1135624 ने ही इस बार मतदान किया। 10.36 लाख वोटरों ने मतदान नहीं किया। 5.09 लाख महिला मतदाताओं ने भी वोट नहीं डाले।

मोहनलालगंज की स्थिति
विधानसभा महिला मतदाता कुल पड़े वोट
सिधौली 169259 109973
मलिहाबाद 172498 107936
बीकेटी 230874  146645
सरोजनीनगर 279836 146585
मोहनलालगंज 173925 108469

लखनऊ की स्थिति
लखनऊ पश्चिम 220527 115307
लखनऊ उत्तरी 229524 114370
लखनऊ पूर्वी 221558  112633
लखनऊ मध्य 177966  89183
लखनऊ कैंट 174385 82830

मध्य और कैंट क्षेत्र में 50 प्रतिशत महिलाओं ने नहीं किया मतदान
मतदान में महिलाओं की भागीदारी कम होना चिंताजनक है। लखनऊ में मध्य और कैंट विधानसभा की करीब 50 प्रतिशत महिलाओं ने वोट नहीं किया। 2014 और 2019 के चुनाव में दोनों ही विधानसभाओं में महिलाओं ने बढ़चढ़कर वोट दिया था। 2014 में मध्य में क्षेत्र में 49.29 और 2019 में 51.58 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले थे। इस बार मध्य में सिर्फ 50.11 प्रतिशत ही मतदान हुआ। वहीं कैंट में 2014 में 47.26 और 2019 में 49.74 प्रतिशत महिलाएं वोट डालने निकली थीं। इस बार यह आंकड़ा 47.50 पर ही सिमट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed