फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: UP will vote for eight seats of Loksabha.

Loksabha Election 2024: यूपी की आठ सीटों पर मतदान कल, 80 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Thu, 18 Apr 2024 05:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Apr 2024 05:33 PM IST
सार

यूपी की आठ लोकसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा। इन सीटों पर 80 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान के लिए 14 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: UP will vote for eight seats of Loksabha.
- फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान बृहस्पतिवार को होगा। इस चरण में यूपी की आठ सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत सीट पर मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं।

विज्ञापन


मतदान को लेकर तैयारियों पर जानकारी देते हुए प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि यूपी में पहले चरण की आठ सीटों पर 80 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के लिए 14 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा मतदाता मुरादाबाद सीट पर हैं जबकि सबसे कम मतदाता नगीना लोकसभा सीट पर हैं। उन्होंने बताया कि 14845 में 3145 पोलिंग स्टेशन मुश्किल हैं। इन स्टेशनों पर लाइव ब्रॉडकास्टिंग की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अर्धसैनिक बलों के लिए आपातकालीन स्थिति में हेलीकॉप्टर और एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। मतदाता शाम को छह बजे तक मतदान कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed