{"_id":"663f129205e5feab630ef70b","slug":"loksabha-election-2024-rahul-gandhi-and-akhilesh-yadav-will-do-joint-rally-in-raebareli-and-amethi-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election 2024: 17 मई को रायबरेली और अमेठी में संयुक्त जनसभा करेंगे राहुल गांधी व अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election 2024: 17 मई को रायबरेली और अमेठी में संयुक्त जनसभा करेंगे राहुल गांधी व अखिलेश यादव
Sat, 11 May 2024 12:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 May 2024 12:09 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 17 मई को अमेठी और रायबरेली में संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करेंगे। इन सीटों पर 20 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन
अखिलेश यादव व राहुल गांधी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीटों पर जीत के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लगातार नुक्कड़ सभाएं कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील कर रही हैं। इन सीटों पर अब राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी संयुक्त जनसभा कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
विज्ञापन
राहुल-अखिलेश 17 मई को रायबरेली और अमेठी में संयुक्त जनसभा करेंगे। अमेठी में गांधी परिवार के करीबी रहे किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है और रायबरेली में राहुल गांधी खुद प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ: मोदी पीएम नहीं राजा हैं उनसे डिबेट को तैयार, पुरानी पेंशन पर सोचेंगे सहित राहुल गांधी की 7 बड़ी बातें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भावुक होकर बोलीं प्रियंका गांधी: अमेठी से हमारा रिश्ता खून का, सांसद कोई भी बने यह कभी खत्म नहीं होगा
2019 के चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को करीब 55000 वोटों से पराजित कर दिया था। एक बार फिर से कयास लगाए जा रहे थे कि इस सीट पर राहुल गांधी प्रत्याशी होंगे लेकिन राहुल ने रायबरेली से नामांकन दाखिल किया।
बीते चुनाव में रायबरेली में सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की थी। भाजपा ने रायबरेली सीट पर दिनेश प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही सीटों पर पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होगा।