{"_id":"663de9c8c8bdede02305b65b","slug":"loksabha-election-2024-priyanka-gandhi-campaigns-in-amethi-and-raebareli-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: प्रियंका का भाजपा पर तगड़ा हमला, बोलीं- हम 13 रुपये में चीनी और 15 लाख देने के झूठे वादे नहीं करते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: प्रियंका का भाजपा पर तगड़ा हमला, बोलीं- हम 13 रुपये में चीनी और 15 लाख देने के झूठे वादे नहीं करते
Fri, 10 May 2024 03:13 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 10 May 2024 03:13 PM IST
सार
प्रियंका गांधी ने रायबरेली में प्रचार करते हुए भाजपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के लोगों की तरह झूठे वादे नहीं करते हैं और न ही कसम दिलाकर वोट मांगते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली के सलोन ब्लॉक के सूची चौराहे के पास कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी केएल शर्मा के पक्ष में प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम भगवान के नाम पर कसम नहीं दिलवाते कि आप हमें वोट दो। हम झूठे वादे नहीं करते कि 13 रूपये में चीनी देंगे, 15 लाख खाते में देंगे।
विज्ञापन
युवाओं को रोजगार और किसानों की आय दुगुनी होगी। हमारी जहां सरकार है, वहां पर महिलाओं को मुफ्त में यात्रा सुविधा दी जा रही है। पहले राजनीति देश सेवा और समर्पण के लिए की जाती थी। आज विधायकों को खरीद कर की जा रही है। भाजपा के लोग ये बात नहीं करते कि मंहगाई कैसे कम करेंगे। रोजगार कैसे देंगे। वह गांवों में दुरदुरिया करके वोट के लिए कसम दिलाते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सरकारी बंगलों को पार्टी दफ्तरों में मिलाने के खिलाफ पीआईएल खारिज, कोर्ट ने कही ये बात
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - उर्वर जमीन पर लहलहा रही तर्कों की फसल, वोट के लिए हर दल ने लगाया एड़ी-चोटी का जोर
उन्होंने कहा कि हम रायबरेली में भैया के लिए और अमेठी में शर्मा जी के लिए वोट मांग रहे हैं। कसम नहीं दिलवा रहे आप हमें वोट दो। भगवान भी चाहते हैं कि आप जागरूक बने। हम झूठे वादे नहीं करते।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन