फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Deputy CM Brajesh Pathak attacks on opposition.

UP: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- इंडी गठबंधन ठगबंधन है... भ्रष्टाचार विपक्ष का शिष्टाचार है

Mon, 01 Apr 2024 10:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 01 Apr 2024 10:53 PM IST
सार

भाजपा नेताओं ने यूपी के 35 से अधिक जिलों में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और विपक्ष पर निशाना साधा। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में मीडिया को संबोधित किया।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Deputy CM Brajesh Pathak attacks on opposition.
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच सियासी दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा ने विपक्ष को घेरने की दो दिवसीय रणनीति तैयार की है। इसके तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में पार्टी के प्रमुख नेता एक साथ विपक्ष पर हमला बोलेंगे। पहले दिन सोमवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में इंडी गठबंधन को ठगबंधन बताया। कहा कि विपक्ष का भ्रष्टाचार ही उनका शिष्टाचार बन गया है।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने सोमवार को प्रदेश के 35 से अधिक जिलों में मीडिया के सामने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। शेष जिलों में मंगलवार को नेता मीडिया से बात करेंगे। पहले दिन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गाजियाबाद में तो प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने अमरोहा में मीडिया से बात की। इनके अलावा रामपुर में मंत्री धर्मपाल सिंह, आजमगढ़ में सूर्यप्रताप शाही, सीतापुर में सांसद बाबू राम निषाद, बदायूं में पूर्व मंत्री सुरेश राणा और मथुरा में एमएलसी संतोष सिंह ने पत्रकारों के सामने विपक्ष को निशाने पर लिया।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गठबंधन की रविवार को दिल्ली में हुई महारैली को भ्रष्टाचारियों का सम्मेलन करार दिया। उन्होंने कहा कि ठगबंधन में शामिल हर एक चेहरे पर घोटाले और भ्रष्टाचार का धब्बा है। जेल में बंद सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन समेत तमाम नेताओं को कोर्ट भी जमानत नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन जनता को गुमराह कर रहा है। रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाई-चारे का डेली शो था। इंडी गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी पर चाहे जितने भी हमले कर लें, मोदी रुकने वाले नहीं हैं। मोदी के लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है और मोदी अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहें हैं। जिसने देश को लूटा है, उसे तो लौटाना ही पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठक ने कहा कि गठबंधन के नेता यह भी चाहते हैं कि उनके भ्रष्टाचार पर चर्चा न हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-आम आदमी पार्टी दिल्ली में तो ईलू-ईलू कर रही हैं, लेकिन पंजाब में हम आपके हैं कौन की तर्ज पर चुनाव लड़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र में भी गठबंधन तार-तार हो चुका है। यूपी में कांग्रेस को कोई भाव नहीं दे रहा है। विपक्ष को प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं। बार-बार चेहरे बदलने पड़ रहे हैं।

हिंदू-देवी देवताओं के अपमान पर चुप्पी
उन्होंने विपक्ष पर देश तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वालों पर कार्रवाई के बजाय ये लोग उसे टिकट देकर पुरस्कृत करते हैं। इनके नेता मातृशक्ति का भी अपमान करते हैं, लेकिन सब चुप रहते हैं।


दावा : यूपी में सभी 80 सीटों पर जीतेगी भाजपा
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में मोदी लहर है। यूपी में तो यह एकतरफ़ा है। पूरे प्रदेश में माहौल भगवामय, भाजपामय और मोदीमय है। प्रधानमंत्री के गरीब कल्याण के कार्यों के कारण गरीब के जीवन स्तर में सुधार आया है। इस बार भाजपा 400 पार का आंकड़ा पूरा करेगी। यूपी में सभी 80 सीटें भाजपा की झोली में जाना तय है। जनता विपक्ष को एक भी सीट पर नहीं जीतने देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed