{"_id":"665dc23f2d3d48861c04e36c","slug":"loksabha-election-2024-counting-on-amethi-loksabha-seat-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो जिलों में होगी अमेठी लोकसभा सीट की मतगणना, सुबह छह बजे पहुंच जाएंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो जिलों में होगी अमेठी लोकसभा सीट की मतगणना, सुबह छह बजे पहुंच जाएंगे कर्मचारी
Mon, 03 Jun 2024 06:46 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी सिटी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी सिटी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Jun 2024 06:46 PM IST
सार
इंतजार खत्म होने वाला है। अमेठी लोकसभा सीट पर जीत का इतिहास कौन रचेगा इसका फैसला जल्द ही होगा। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी व एसपी संग प्रेक्षक ने निरीक्षण किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकतंत्र के महापर्व के लिए मंगलवार का दिन खास है। दो माह तक चली चुनावी प्रक्रिया के बाद जनादेश आएगा। मतदाताओं ने किसे अपना सांसद चुना, इसका खुलासा ईवीएम में पड़े मतों की गिनती के बाद होगा।
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरू हो रही मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोग के स्तर से तैनात किए गए प्रेक्षकों ने कमान संभाल रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी सहित 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में होने वाली मतगणना के लिए कार्मिकों को सुबह छह बजे ही ड्यूटी स्थल पर आने को कहा गया है। स्ट्रांग रूम गलियारे से लेकर मतगणना कक्ष तक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अर्धसैनिक बल के साथ पीएसी के जवानों को लगाया गया है। सोमवार को डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप सिंह अधिकारियों की टीम के साथ मतगणना स्थल पर डटे रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में 81 जगहों पर होगी मतगणना, तैयारियों को लेकर डीजीपी बोले- मतदान की तरह मतगणना भी शांतिपूर्ण होगी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'देश नकारात्मक ताकतों से आजाद होने जा रहा है', लोकसभा चुनाव परिणाम पर बोले अखिलेश यादव
प्रेक्षकों ने किया स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण
- नामित प्रेक्षक डॉ. एन युवराज व शालिनी दुहान ने सोमवार को अफसरों के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया। विधानसभावार मतगणना के लिए बनाए गए अलग-अलग कक्षों में पहुंचकर जानकारी ली। इसके बाद मतगणना परिसर, बैरिकेडिंग, काउंटिंग हाल में कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट आदि की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा व अग्निशमन यंत्र की पर्याप्त उपयोगिता, डॉक्टर व एंबुलेंस की उपस्थिति, मतगणना के लिए एजेंट, मतगणना कार्मिक, सीलिंग करने वाले कार्मिकों को उपलब्ध कराए गए पास की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर, पार्किंग सहित अन्य बिंदुओं की जांच की।
इनसेट
दो जिलों में होगी मतों की गिनती
अमेठी लोकसभा क्षेत्र की मतगणना दो जिलों में होगी। चार विधानसभा की गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय व एक की रायबरेली में मतगणना कराई जाएगी। जिले के तिलोई विधानसभा के 387 बूथों पर पड़े 196418 वोटों की गिनती 28 राउंड में 14 टेबल पर होगी। जगदीशपुर विधानसभा के 338 बूथों पर डाले गए 204027 वोटों की गिनती 25 राउंड में 14 टेबल पर होगी। इसके साथ गौरीगंज विधानसभा के 389 बूथों पर 196410 वोट पड़े थे, जिनकी गिनती 28 राउंड में 14 टेबल पर होगी। अमेठी विधानसभा के 378 बूथों पर 180931 वोट पड़े थे, जिनकी गिनती 28 राउंड में होगी। सलोन विधानसभा के वोटों की गिनती रायबरेली में होगी। सलोन विधानसभा के 369 बूथों पर डाले गए 198285 वोट की गिनती 27 राउंड में होगी।
अलग-अलग हाल में होगी मतों की गिनती
जवाहर नवोदय विद्यालय में विधानसभा क्षेत्र वार मतों की गिनती के अलग-अलग कक्ष निर्धारित किए है। ईटीपीबीएस की स्कैनिंग आठ टेबलों पर होगी। पोस्टल बैलेट की गणना 12 टेबलों पर होगी। प्रत्येक कक्ष में ईवीएम की गिनती के लिए 14-14 व एक-एक टेबल एआरओ की रहेंगी। प्रत्येक टेबल पर मतगणना के लिए एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक प्रथम, एक मतगणना सहायक द्वितीय तथा एक माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। मतगणना कार्य को पूरा करने के लिए 364 गणना कार्मिक लगाए गए हैं।
इनकी किस्मत पर आज आएगा फैसला
1- भाजपा - स्मृति जूबिन इरानी
2- कांग्रेस - किशोरी लाल
3- बसपा - नन्हें सिंह चौहान
4- निर्दल प्रत्याशी - खुशीराम
5- निर्दल प्रत्याशी - जगदंबा प्रसाद यादव