फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Congress claims INDIA alliance will form the government after 4 June.

UP Congress: कांग्रेस का दावा - चार जून को इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार, भाजपा का खेल खत्म

Sat, 01 Jun 2024 12:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 01 Jun 2024 12:27 AM IST
सार

कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन ने प्रेसवार्ता कर भाजपा पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वाराणसी में अजय राय की भोजपुरी भाषा में जनता से अपील छपवाने की स्वीकृति नहीं दी गई।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Congress claims INDIA alliance will form the government after 4 June.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार देश और प्रदेश की जनता ने इंडिया गठबंधन को अपना प्यार और समर्थन दिया है, उससे पूरा विश्वास है कि चार जून को देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही और भाजपा का खेल अब खत्म होने वाला है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सीपी राय ने प्रदेश मुख्यालय पर प्रेसवार्ता में ये बातें कहीं।

विज्ञापन


डॉ. राय ने आरोप लगाया कि वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय को भोजपुरी भाषा में विज्ञापन छपवाने की स्वीकृति भाजपा के इशारे पर नहीं दी गई। यह भोजपुरी भाषा, क्षेत्र तथा भोजपुरी लोगों का अपमान है। जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि वाराणसी को पीएम मोदी ने धार्मिक नगरी की जगह पर्यटन नगरी बना दिया है। यहां अब दर्शन के लिए भी पैसा लिया जाता है।
विज्ञापन


डॉ. राय ने कहा कि वाराणसी का चुनाव पूरी तरह से स्थानीय बनाम गुजराती, घर से घाट तक साथ देने वाल बनाम केवल जुमले बोलने वाले के बीच है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पूरे देश में 176 सीटें पार नहीं करेगी। प्रदेश में आधे से भी कम सीटों पर रह जाएगी और वाराणसी में पीएम मोदी भी अजय राय से चुनाव हार रहे हैं। प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, सचिन रावत, डॉ. सुधा मिश्रा, शालिनी सिंह व दानिश आजम वारसी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed