फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: CM Yogi Adityanath appeals to voter to vote.

मतदान का तीसरा चरण: सीएम योगी की अपील- विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने के लिए मतदान करें

Tue, 07 May 2024 10:28 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 May 2024 10:28 AM IST
सार

यूपी में तीसरे चरण की 10 सीटों के लिए हो रहे मतदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से वोट करने की अपील की है। उन्होंने विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने के लिए मतदान करने की अपील की है।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: CM Yogi Adityanath appeals to voter to vote.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने के लिए मतदान करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि लोकतंत्र के महापर्व का आज तीसरा चरण है।

विज्ञापन


सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि विरासत एवं विकास की अवधारणा को निरंतरता देने एवं 'विकसित भारत' की संकल्पना को पूरा किए जाने हेतु मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन


आपका एक वोट भारत को दुनिया की महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में योगदान दे सकता है।

याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान।



तीसरे चरण में प्रदेश की 10 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली में मतदान किया जा रहा है।

इसके पहले, मतदान के पहले व दूसरे चरण में प्रदेश की 16 सीटों पर मतदान हो चुका है।

पहले चरण में इन सीटों पर हुआ मतदान
सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत।

दूसरे चरण में इन सीटों पर हुआ मतदान
अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्घ नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed