फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: CM Yogi Adityanath addressed a jansabha in Raebareli.

Raebareli: रायबरेली में सीएम योगी बोले- राहुल वोट मांगते हैं रायबरेली से और समर्थन मिलता है पाकिस्तान से

Mon, 13 May 2024 03:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 May 2024 03:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में अपनी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को लोकसभा चुनाव में जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को खानपान की छूट देने वाली कांग्रेस को वोट न देना वरना राम जन्मभूमि का पुण्य पाप में बदल जाएगा।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: CM Yogi Adityanath addressed a jansabha in Raebareli.
मुख्यमंत्री योगी ने रायबरेली में बालेश्वर के दर्शन किए और सरेनी में जनसभा को संबोधित किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली के सरेनी पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा कर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को लोकसभा चुनाव में कमल के फूल पर बटन दबाकर विजयश्री दिलाने की अपील की। उन्होंने आह्वान किया कि अबकी बार-400 पार में रायबरेली भी रहेगा, क्योंकि यह अवध केसरी और अयोध्या की पावन धरा का क्षेत्र है। सीएम ने कहा कि पुलवामा में भारत के जवान शहीद हुए थे। पाकिस्तान का मंत्री उस घटना का समर्थन कर रहा था। वह मंत्री आज रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में बयानबाजी करता है। आखिर राहुल गांधी के पाकिस्तान से क्या संबंध हैं। वे रहेंगे हिंदुस्तान में, वोट मांगेंगे रायबरेली से और समर्थन मिल रहा है पाकिस्तान से। सीएम ने विश्वास जताया कि जिसका समर्थन पाकिस्तान कर रहा है, रायबरेली उसका समर्थन नहीं करेगी। मुख्यमंत्री योगी ने रायबरेली के बालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन का भगवान शिव का आशीर्वाद भी लिया।

विज्ञापन


कांग्रेस का न्याय पत्र भारत के प्रति साजिश का दस्तावेज
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने जो न्याय पत्र जारी किया है, वह भारत के प्रति अन्याय पत्र है। यह भारत के प्रति साजिश का दस्तावेज है। इसमें कांग्रेस गरीबी हटाने की बात कह रही है। दादी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, आज तक पोता वही रट रहा है। वे बता रहे कि गरीबी हटाने के लिए संपत्ति का एक्सरे कराकर विरासत टैक्स लगाएंगे। आपके पूर्वजों की संपत्ति पर कांग्रेस की नजर है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल गांधी बोले- रायबरेली मेरी दो माताओं की कर्मभूमि है इसलिए मैं यहां चुनाव लड़ने आया हूं

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले- जनता ने ठान लिया नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है


राहुल गांधी को आतंकियों से नहीं, हिंदुओं से डर लगता है 
सीएम ने कहा कि कांग्रेस व सपा का गठबंधन देश के लिए खतरनाक है। दो युवाओं की जोड़ी धोखेबाज है। यह कह रहे हैं कि जीतेंगे तो मिलकर लूटेंगे और हारेंगे तो फिर छूटेंगे। यह लोग देश-प्रदेश के साथ अन्याय करने आ रहे हैं। राहुल गांधी उप्र के बाहर प्रदेश और भारत के बाहर देश की निंदा करते हैं। 2010 में यूपीए सरकार के समय अमेरिका के अधिकारी से कहा था कि भारत के अंदर आईएसआई, मुस्लिम कट्टरपंथियों, आतंकियों से नहीं, हिंदुओं से डर है। हिंदुओं को बदनाम करने वाले राहुल हिंदुओं से वोट मांगते हैं। यह जाति के नाम पर लड़ाएंगे, फिर आरक्षण को मुसलमानों में बंटरबांट करेंगे।

कांग्रेस को चेताया, गाय हमारी माता है-जनम जनम का नाता है
सीएम ने कांग्रेस को खानपान की स्वतंत्रता की बात पर चेताया, बोले कि बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक का भोजन एक ही है, लेकिन एक जगह उनके विचार बदल जाते हैं। वे जान लें कि गो हमारी माता है, जनम-जनम का नाता है। इसे काटोगो तो दो-दो हाथ हो जाएगा। कांग्रेस गोहत्या की छूट दे रही है। उन्होंने चेताया कि कांग्रेस के राम जन्मभूमि का पुण्य पाप में बदल जाएगा। सीएम ने अपील की कि कांग्रेस के इस पाप में नहीं पड़ना है। कांग्रेस देश के लिए खतरनाक खेलने जा रही है। देश उन्हें पहले ही बाहर का रास्ता दिखा चुका है।

सीएम ने जनसभा से पहले बालेश्वर मंदिर में किया दर्शन-पूजन
रायबरेली के सरेनी में जनसभा से पहले योगी आदित्यनाथ बालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से बाबा के दर्शन-पूजन किए। सीएम ने सुखी-समृद्धि उत्तर प्रदेश की कामना की तो बाबा से रायबरेली की जीत का भी आशीर्वाद लिया। सीएम योगी के साथ यहां रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि इसके पहले रविवार को काशी दौरे पर रहे योगी आदित्यनाथ ने वहां काशी विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन-पूजन भी किए थे।

राम मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या इटली में बनेगा

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने रामसेतु को तोड़ने का कार्य किया था। संविधान की शपथ लेने वाली सरकार ने उस समय सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दिया था कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं। उस सरकार को इतना तक नहीं पता कि संविधान के मूल प्रति में पुष्पक विमान पर लंका से अयोध्या आते भगवान राम के दरबार को दिखाया गया है। वह सरकार सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोलती है। इनके बुद्धिदाता कहते हैं कि भारत में राम मंदिर नहीं बनना चाहिए। राम मंदिर भारत में नहीं तो क्या इटली में बनेगा। राम मंदिर भारत के इतिहास की सबसे अद्भुत घटना है। हमारी पीढ़ी धन्य है कि इसकी साक्षी बनी है।

प्रभु भी चाहते हैं कि उनका भक्त ही राज करेगा
सीएम ने सपा को भी नहीं बख्शा, बोले कि सपा का राग ही उल्टा है। सपा सही रास्ते चल ही नहीं सकती। वे कहते हैं कि राम मंदिर बेकार बना है। यह रामभक्तों पर गोली चलाने वाले लोग हैं। यह अयोध्या में रामजन्म भूमि, काशी में संकटमोचन मंदिर पर हमला करने वाले आतंकियों पर दायर मुकदमों को वापस लेते हैं। यह चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच हो गया है। उन्होंने कहा कि मैं गाना सुन रहा था कि रामभक्त ही राज करेगा, दिल्ली के सिंहासन पर। लोगों से पूछा कि फिर एक बार मोदी सरकार का नारा क्यों तो लोगों ने कहा कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। प्रभु भी चाहते हैं कि उनका भक्त ही राज करेगा। सीएम ने कहा कि पाकिस्तान और रामद्रोहियों के स्वर एक जैसे हैं। केवल यही दोनों मोदी का विरोध कर रहे हैं। 

कांग्रेस नेत्री बताएं कि 65 वर्ष में आपने रायबरेली के लिए क्या किया 
सीएम ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाया। कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में हर किसी ने दस वर्ष में बदलते भारत को देखा होगा, लेकिन कांग्रेस नेत्री कह रही थीं कि मोदी जी बताएं कि उन्होंने रायबरेली के लिए क्या किया। आखिर वे भी बताएं कि 65 वर्ष में आपने रायबरेली के लिए क्या किया। सीएम ने बताया कि रायबरेली में एम्स है तो उसका पैसा भी मोदी जी ने दिया। रेल कारखाना के विस्तारीकरण व आधुनिकीकरण का पैसा भी मोदी ने दिया। इसके उद्घाटन में मोदी जी स्वयं आए थे। 

सीएम ने कांग्रेस नेताओं को नोट कराया विकास कार्य 
सीएम ने जनता के सामने कहा कि कांग्रेस के नेता विकास कार्य नोट करें। आजादी के पहले से 2014 तक 74 एयरपोर्ट बने, मोदी जी ने 10 वर्ष में 152 एयरपोर्ट बना दिए। 2014 तक जितना हाइवे बना था, आज उससे दोगुने बन गए। मेट्रो केवल पांच सिटी में थी, आज 20 शहरों में हो गई। एम्स केवल सात थे, उसमें से भी कांग्रेस ने केवल एक बनाया था। अटल जी ने छह बनाए और आज देश में 22 एम्स हैं। पहले हर घर नल योजना नहीं थी, आज यह लागू हो चुकी है। कांग्रेस सरकार के समय स्वास्थ्य सुविधा में लोग तड़पते थे, आज एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। कांग्रेस के समय लोग भूखों से मरते थे, आज 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहे हैं। पाकिस्तान की आबादी से अधिक 25 करोड़ लोगों को मोदी जी ने दस वर्ष में गरीबी रेखा से उभारा है। साथ ही उन्होंने कई अन्य योजनाओं को भी गिनाया।  

दुर्बुद्धि व्यक्ति से कहा कि पाकिस्तान जाए, भारत पर बोझ न बने 
सीएम ने कहा कि आज सुबह न्यूज सुन रहा था कि पीओके में दंगा इसलिए हो गया, क्योंकि वहां खाने के लिए आटा, चावल, बिजली नहीं है। खानों को लेकर लोग गली-मोहल्लों की तरह लड़ रहे हैं। पाकिस्तान की दुर्गति देखने के बाद वहां का राग अलापने वाले दुर्बुद्धि व्यक्ति से कहो कि पाकिस्तान जाए, भारत पर बोझ न बने। डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है तो हरिजन, लोधी, पासी, कुर्मी, दलित समेत अन्य गरीब कहां जाएगा। मोदी जी ने गरीबी, दलित-वंचित को ध्यान में रखकर योजना का लाभ और 'सबका साथ-सबका विकास' का नारा दिया, जो मंत्र बन गया है। इस अवसर पर रायबरेली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडेय, पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, राकेश सिंह, आरबीएस सिंह, अजय त्रिपाठी आदि की मौजूदगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed