Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Amar Ujala team is on ground zero under the campaign of Satta Sangram.

Satta Sangram: गर्मजोशी के साथ पक्ष और विपक्ष ने रखी अपनी बात, देखें -' क्या चर्चा हुई

Wed, 24 Apr 2024 01:00 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला टीम, गोंडा
अमर उजाला टीम, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 24 Apr 2024 01:00 AM IST
सार

अमर उजाला की टीम सत्ता संग्राम अभियान के तहत ग्राउंड जीरो पर मौजूद है और मतदाताओं के मन में क्या है जानने का प्रयास कर रही है। इस कड़ी में टीम सोमवार को गोंडा में थी जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोगों से भी उनका मत जानने की कोशिश की।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Amar Ujala team is on ground zero under the campaign of Satta Sangram.
गांधी पार्क में डिबेट में मौजूद पक्ष व विपक्ष के नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले में गांधी पार्क में सोमवार को शाम साढ़े पांच बजे एक घंटे के पॉलिटिकल डिबेट में गर्मजोशी के साथ पक्ष और विपक्ष ने अपनी बात रखी। लाइव प्रसारण के दौरान भाजपा, सपा और कांग्रेस के नेताओं ने अपने-अपने तर्क और दावे पेश किये। अमर उजाला की डिजिटल टीम जनता का मन टटोलने के लिए ग्राउंड जीरो पर मौजूद है। टीम ने सोमवार को गोंडा में सत्ता पक्ष व विपक्ष के लोगों का मत जानने की कोशिश की।

विज्ञापन


भाजपाई खेमे में जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, उपाध्यक्ष संदीप पांडेय व अनुपम प्रकाश मिश्र, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा, जिला मंत्री संदीप पांडेय, मनीष द्विवेदी मौजूद रहे। जबकि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और लोकसभा प्रभारी मनोज यादव, लल्लू यादव, दीपू यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र, प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष सगीर खान ने मोर्चा संभाला। 
विज्ञापन


भाजपा ने मोदी की गारंटी, योगी की जीरो टॉलरेंस नीति के साथ-साथ इंडिया गठबंधन की जमकर आलोचना की। इनका जवाब देते हुए गठबंधन के नेताओं ने कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी और सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को विफल बताया। इस दौरान दर्शकों और समर्थकों ने भी चर्चा का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed