फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Akhilesh Yadav says BJP's first day first show flopped.

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले- भाजपा का पहले दिन, पहला शो फ्लाप... जनता को पसंद नहीं आई अदाकारी

Fri, 19 Apr 2024 05:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Apr 2024 05:51 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का पहले दिन पहला शो फ्लाप हो गया है। जनता को भाजपाइयों की अदाकारी व घिसे-पिटे डॉयलॉग्स पसंद नहीं आए।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Akhilesh Yadav says BJP's first day first show flopped.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के पहले दिन सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि भाजपा का पहले दिन, पहला शो फ़्लाप हो गया है। जनता को अब न भाजपाइयों की अदाकारी अच्छी लग रही है, न कहानी, न घिसे-पिटे डॉयलॉग्स। भाजपा की खिड़की खाली है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की जागरूक जनता को अपने नये भविष्य को चुनने के लिए अग्रिम बधाई और जिन समाजों ने परंपरा से हटके इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को खुलकर समर्थन व वोट दिया है और लगातार दे रहे हैं, उन सभी की नई राजनीतिक चेतना को नमन।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण के चुनाव में यूपी की आठ सीटों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में मतदान हो रहा है।

पहले चरण में 102 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed