फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Akhilesh Yadav addressed jansabha in bahraich.

Bahraich: अखिलेश बोले- भाजपा की सरकार आई तो हमारी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी भी बनेंगे अग्निवीर

Thu, 09 May 2024 04:38 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 May 2024 04:38 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने बहराइच में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान के पहले तीन चरणों में ही स्पष्ट हो गया है कि भाजपा काफी पीछे है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की सरकार फिर से आ गई तो पुलिसकर्मियों को भी अग्निवीर बना दिया जाएगा।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Akhilesh Yadav addressed jansabha in bahraich.
बहराइच में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार दोपहर सपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने पहले, दूसरे और तीसरे चरण के मतदान में भाजपा को काफी पीछे कर दिया है। चौथे और पांचवें चरण के मतदान में आप लोग मतदान कर इनके मंसूबों को रोकने का काम करें।

विज्ञापन


शहर के गेंद घर मैदान में बृहस्पतिवार को सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा आयोजित हुई। पूर्व मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:15 बजे पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद वह चार पहिया वाहन से शहर के गेंद घर मैदान पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री का सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। अखिलेश भैया जिंदाबाद के नारे लगाए। बहराइच, कैसरगंज और गोंडा के प्रत्याशियों के समर्थन में उन्होंने सभा को 12.40 बजे संबोधित करना शुरू किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली में प्रियंका गांधी: बोलीं- पांच किलो राशन से आपका भविष्य नहीं बनने वाला... युवाओं को रोजगार की जरूरत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सैम पित्रोदा के बयान पर सीएम योगी का हमला, बोले- ये निंदनीय है कांग्रेस माफी मांगे


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पूरे ब्रह्मांड की सबसे बड़ी झूठी पार्टी है। जबकि वह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का दावा करती है लेकिन विकास के नाम पर काफी पीछे है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने डबल इंजन की सरकार में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया लेकिन किसानों की कमाई को बिचौलियों के हाथ में सौंप दिया।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 4 साल के लिए अग्निवीर योजना शुरु की है। इससे युवाओं में नाराजगी है। अगर भारतीय जनता पार्टी की फिर सरकार बनी तो हमारी और आपकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को भी अग्निवीर योजना में शामिल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद भीड़ बता रही है कि आने वाले चौथे और पांचवें चरण में गठबंधन प्रत्याशियों को बहुमत मिलेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि पहले, द्वितीय और तृतीय चरण के चुनाव में जनता ने भाजपा के झूठ की हवा निकालते हुए उनके मंसूबों को पर पानी फेर दिया है। पूर्व सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास का कोई जिक्र नहीं किया जा रहा सिर्फ हिंदू और मुस्लिम में लड़ाया जा रहा है। इस दौरान सभी प्रत्याशी और काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इंजन हुआ खराब
अखिलेश यादव ने कहा कि अभी वह बहराइच के पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरे। उसके बाद वहां से गेंद घर के लिए रवाना हुए रास्ते में उन्होंने देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बोर्ड लगा हुआ है जिसमें डबल इंजन की सरकार का स्लोगन ही गायब है। उन्होंने कहा कि पोस्टर से ही साबित हो रहा है कि जनता इनके साथ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed