{"_id":"663f1dc3f7459e4b140ed1f8","slug":"loksabha-election-2024-14-seats-will-go-to-poll-in-sixth-phase-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: छठे चरण की 14 लोकसभा सीटों पर 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, 25 मई को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: छठे चरण की 14 लोकसभा सीटों पर 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, 25 मई को होगा मतदान
Sat, 11 May 2024 12:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 May 2024 12:56 PM IST
सार
यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में मतदान होगा। इस चरण के लिए 162 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान 25 मई को होगा।
विज्ञापन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 14 लोकसभा सीटों के लिए 162 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। यहां के लिए कुल 311 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। 147 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए। 164 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए, जिसमें दो प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ली।
विज्ञापन
बलरामपुर के गैंसड़ी विधानसभा उप चुनाव के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा। एक का नामांकन खारिज होने के बाद कुल सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भावुक होकर बोलीं प्रियंका गांधी: अमेठी से हमारा रिश्ता खून का, सांसद कोई भी बने यह कभी खत्म नहीं होगा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - खुलकर इमोशनल कार्ड खेल रहे विपक्षी गठबंधन के नेता, राहुल-अखिलेश उठा रहे ये मुद्दे
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुल्तानपुर से 9, प्रतापगढ़ से 26, फूलपुर से 15, इलाहाबाद से 14, अम्बेडकरनगर से 8, श्रावस्ती से 12, डुमरियागंज से 6, बस्ती से 9, संत कबीर नगर से 11, लालगंज (अजा) से 7, आजमगढ़ से 9, जौनपुर से 14, मछलीशहर (अजा) से 12 और भदोही से 10 से प्रत्याशी मैदान में हैं। छठवें चरण का मतदान 25 मई को होगा।