फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha election 2019 bsp divided uttar pradesh in west up and east up

मायावती ने जोन संगठन भंग किया, नए सिरे से पुनर्गठन, यूपी दो सेक्टर में बांटा

Mon, 04 Mar 2019 08:55 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Mar 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
Loksabha election 2019 bsp divided uttar pradesh in west up and east up
मायावती - फोटो : अमर उजाला
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जोन स्तरीय संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग कर नए सिरे से गठन कर दिया है। अब पूरा यूपी दो सेक्टर में होगा और उसके तीन-तीन इंचार्ज होंगे। 
विज्ञापन


एक तरह से यही छह चेहरे चुनाव के दौरान पूरे प्रदेश के लिए बसपा प्रमुख के आंख-कान होंगे। इसी तरह दो-दो मंडलों को मिलाकर एक-एक जोन की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अब प्रत्येक मंडल एक जोन की तरह होगा। सभी 18 मंडल-जोन में दो से तीन इंचार्ज बनाए गए हैं।
विज्ञापन


उच्च स्तरीय संगठन में फेरबदल का एलान बसपा अध्यक्ष मायावती ने रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर जिम्मेदार पदाधिकारियों की बैठक में किया। लोकसभा चुनाव से पहले मायावती ने संगठन को नए सिरे से डिजाइन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दो-दो मंडल पर एक जोन होते थे और उसमें कई-कई मुख्य जोन इंचार्ज हुआ करते थे। अब पूरे प्रदेश को दो सेक्टर में बांट दिया गया है। दोनों सेक्टर में नौ-नौ मंडल के हैं। पहला सेक्टर- बुंदेलखंड-पश्चिमी यूपी सेक्टर, दूसरा सेक्टर-अवध व पूर्वांचल यूपी सेक्टर बनाया गया है। इन दोनों सेक्टर में पार्टी के तीन-तीन पुराने और आजमाए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है। 

इसी तरह अब प्रत्येक मंडल मंडल जोन के नाम से जाना जाएगा। सभी 18 मंडलों में दो से तीन लोगों को मंडल जोन इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें ज्यादातर लोग पहले से किसी न किसी रूप में संगठन से जुड़े रहे हैं। 

इसी तरह भाईचारा संगठन भी पहले दो-दो, तीन-तीन मंडल पर थे। अब हर मंडल पर भाईचारा का संगठन होगा। ऊपर स्तर पर संगठन के पुनर्गठन के बावजूद जिला, विधानसभा, सेक्टर व बूथ पर कोई बदलाव नहीं होगा। इन संगठनों केमौजूदा पदाधिकारियों के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा।

बुंदेलखंड-पश्चिमी सेक्टर के ये बने इंचार्ज
सुनील कुमार चित्तौड़, पूर्व एमएलसी (आगरा)
शमशुद्दीन राइनी (झांसी)
नरेश गौतम (सहारनपुर)

अवध व पूर्वांचल यूपी सेक्टर की इन्हें मिली जिम्मेदारी
घनश्याम चंद्र खरवार, पूर्व सांसद (अंबेडकरनगर)
नौशाद अली, पूर्व एमएलसी (कन्नौज)
अखिलेश अंबेडकर (लखनऊ)

लखनऊ मंडल-जोन की इन्हें मिली कमान
भीमराव अंबेडकर, एमएलसी
लाल बहादुर पासी
गंगाराम गौतम

5 को मंडलों पर, 8 से जिलों में बैठकें

लोकसभा चुनाव की जमीनी तैयारी पर चर्चा और प्रदेश मुख्यालय पर बसपा अध्यक्ष द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों की जानकारी देने के लिए पांच मार्च को प्रत्येक मंडल पर बैठक होगी। नव नियुक्त मंडल-जोन इंचार्ज इनमें शामिल होकर मायावती के दिशानिर्देश बताएंगे। इसकेबाद आठ मार्च से 13 मार्च तक जिलों में बैठकें होंगी। इसमें मंडल के पदाधिकारी शामिल होंगे और जिला स्तर से फील्ड तक के पदाधिकरियों को गठबंधन को जिताने के लिए जरूरी दिशानिर्देश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed