फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lokayukta issued bailable warrant against Principal Secretary Cooperative, did not appear despite notice

UP News : लोकायुक्त ने प्रमुख सचिव सहकारिता के खिलाफ जारी किया जमानती वारंट, नोटिस देने के बावजूद नहीं हुए पेश

Mon, 22 May 2023 07:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 22 May 2023 07:32 PM IST
सार

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद, विशेष सचिव प्रांजल यादव, संयुक्त सचिव प्राणेश चंद्र शुक्ला, अपर निदेशक (विद्युत) डीके सिंह तथा अनुभाग अधिकारी चंदन कुमार रावत के खिलाफ उप लोकायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Lokayukta issued bailable warrant against Principal Secretary Cooperative, did not appear despite notice
रमापति राम शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकायुक्त संगठन ने प्रमुख सचिव सहकारिता बीएल मीना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। मीना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित करने की निविदा नियम विरुद्ध तरीके से जारी करने के मामले में पूछताछ के लिए तलब किया गया था। उस वक्त बीएल मीना समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव थे। उनको 15 अप्रैल को पेश होने का अंतिम नोटिस दिया गया था। इसकी अवलेहना पर उनके खिलाफ दस हजार रुपये का जमानती वारंट जारी किया गया है। वारंट तामील कराने के लिए 18 मई को लखनऊ के पुलिस आयुक्त को आदेश भी दिया जा चुका है। इस प्रकरण में तत्कालीन समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, आईएएस अमित मोहन प्रसाद, बीएल मीना, शिवप्रसाद समेत सात आरोपियों के खिलाफ भी सम्मन भी जारी हो चुका है।

विज्ञापन


लोकायुक्त संगठन के सचिव अनिल कुमार सिंह के मुताबिक प्रमुख सचिव उप लोकायुक्त दिनेश कुमार सिंह के आदेशों के बावजूद जांच में सहयोग करने के लिए पेश नहीं हो रहे थे। उन्होंने लोकायुक्त संगठन को साक्ष्य भी उपलब्ध नहीं कराए। बताते चलें कि लोकायुक्त संगठन में दो वर्ष पहले लखनऊ की फर्म आरके इंजीनियर्स सर्विसेज के पार्टनर सतनाम सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अग्निशमन व्यवस्था के कार्यों की निविदा जारी करने में हुई अनियमिताओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें तत्कालीन समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव समाज कल्याण बीएल मीना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के अपर निदेशक (विद्युत) डीके सिंह, यूपी सिडको के प्रबंध निदेशक शिव प्रसाद(आईएएस), प्रभारी महाप्रबंधक (निर्माण) ओपी सिंह और प्रभारी मुख्य अभियंता (विद्युत) रविंद्र त्रिपाठी पर भ्रष्टाचार अंजाम देने के गंभीर आरोप लगाए थे। बताते चलें कि वर्ष 2021 में यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड ने मऊ, रायबरेली, लखीमपुर, शाहजहांपुर, बुलंदशहर, कौशांबी के 74 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अग्निशमन व्यवस्था के कार्यों से संबंधित 10 निविदाएं जारी की थी।
विज्ञापन


तत्कालीन मंत्री और आईएएस पर आपराधिक साजिश रचने का आरोप
लोकायुक्त संगठन में की गई शिकायत में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री पर शिकायतों को अनदेखा करने का आरोप लगाया गया है। उनको घोटाले में शामिल होने की वजह से 120बी का आरोपी बनाने की मांग की गई थी। इसी तरह अमित मोहन प्रसाद और बीएल मीना पर पद का दुरुपयोग करने और आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया था। यूपीसिडको के एमडी शिवप्रसाद पर चहेती कंपनियों को काम देने का आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैक्सफेड मामले की जांच शुरू
इससे पहले पैक्सफेड के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अग्निशमन व्यवस्था का कार्य कराने में हुई गड़बड़ियों की जांच का आदेश भी लोकायुक्त संगठन दे चुका है। इस प्रकरण में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद, विशेष सचिव प्रांजल यादव, संयुक्त सचिव प्राणेश चंद्र शुक्ला, अपर निदेशक (विद्युत) डीके सिंह तथा अनुभाग अधिकारी चंदन कुमार रावत के खिलाफ उप लोकायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed