फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok sabha nomination: Rajnath Singh has assets worth Rs 5.14 crore, wife has gold worth Rs 52 lakh, 12.5 kg si

Lok Sabha Nomination: राजनाथ सिंह के पास 6.46 करोड़ की संपत्ति, पत्नी के पास 52 लाख का सोना

Tue, 30 Apr 2024 06:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 30 Apr 2024 06:47 AM IST
सार

Rajnath Singh property: लखनऊ संसदीय सीट से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को पर्चा भरा। अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्तियों की घोषणा की। 

विज्ञापन
Lok sabha nomination: Rajnath Singh has assets worth Rs 5.14 crore, wife has gold worth Rs 52 lakh, 12.5 kg si
Rajnath Singh election nomination - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनाथ सिंह की संपत्ति पांच साल में 40 फीसदी बढ़ी है। वर्ष 2019 में उनकी कुल संपत्ति 4.62 करोड़ रुपये की थी। अब यह बढ़कर 6.46 करोड़ रुपये हो गई है। इनमें 3.11 करोड़ की चल और 3.35 करोड़ की अचल संपत्ति है।

विज्ञापन


सोमवार को दाखिल नामांकन में राजनाथ ने अपने पास 75 हजार और पत्नी के पास 45 हजार की नकदी बताई है। उनके पास एक रिवॉल्वर और एक दो नाली बंदूक भी है। साथ ही 4.20 लाख का सोना और चार लाख के रत्न हैं। उनकी पत्नी के पास 52.50 लाख का सोना और 9.37 लाख की चांदी है। उनकी पत्नी के पास कुल 90.71 लाख की संपत्ति है। राजनाथ के खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है। इन्होंने परास्नातक तक शिक्षा ग्रहण की है।
विज्ञापन


इस सीट से तीसरी बार नामांकन
लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस सीट पर वह 2014 और 2019 में भारी जीत हासिल कर चुके हैं। उन्हें लगातार तीसरी बार लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। नामांकन के मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल के पास न कोई वाहन न ही असलहा
मोहनलालगंज से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर की संपत्ति पांच साल में दो करोड़ बढ़ी है। उनके पास न कोई गाड़ी नहीं और न ही वे असलहा व सोना-चांदी के शौकीन हैं। हालांकि उनकी पत्नी और मलिहाबाद से विधायक जय देवी के पास वाहन और पिस्टल दोनों हैं। पांच साल पहले कौशल और उनकी पत्नी के नाम चल संपत्ति 75 लाख और अचल संपत्ति पौने पांच करोड़ की बताई गई थी।


सोमवार को दाखिल हलफमनामे में कौशल किशोर ने बताया है कि उनके पास एक लाख का आईफोन है और उनकी कुल चल संपत्ति 44.72 लाख और अचल संपत्ति 4.32 करोड़ की है। पत्नी की चल संपत्ति 63.34 लाख और अचल संपत्ति 2.12 करोड़ की है। उनके बेटे विकास के पास लाइसेंसी असलहा है और उसके नाम कुल 99 लाख की चल व अचल संपत्ति है। कौशल किशोर के खिलाफ दो आपराधिक मामले कोर्ट में लंबित हैं। इन्होंने 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण की है। स्नातक की पढ़ाई इन्होंने बीच में छोड़ दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed