फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections: Sonia Gandhi reached Rae Bareli, will be seen on one stage with Priyanka, Rahul and Akhil

लोकसभा चुनाव 2024 : सोनिया गांधी रायबरेली में, आज प्रियंका, राहुल और अखिलेश यादव के साथ दिखेंगी एक मंच पर

Fri, 17 May 2024 12:30 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 17 May 2024 12:30 AM IST
सार

सोनिया गांधी आज राहुल गांधी के लिए वोट मांगती दिखेंगी। वह रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इस सभा में उनके साथ राहुल और प्रियंका के अलावा अखिलेश यादव भी होंगे। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Sonia Gandhi reached Rae Bareli, will be seen on one stage with Priyanka, Rahul and Akhil
राहुल के लिए जनसभा करेंगी सोनिया गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनिया गांधी रायबरेली में हैं। आज वह रायबरेली आईटीआई के पास होने वाली रैली को संबोधित करेंगी। इस रैली में उनके साथ मंच पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव होंगे। यह पहला मौका होगा जब सोनिया गांधी अखिलेश यादव के साथ मंच शेयर करेंगी। 

विज्ञापन


जिले की राजनीति के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक होगा, क्योंकि यह पहली बार हो रहा है, जब एक ही दिन दिग्गजों का जमावड़ा लग रहा है। चुनावी बाजी कौन मरेगा, यह चार जून को पता चलेगा, लेकिन इस दिन सियासी तपिश जरूर बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन


सप्ताह में दूसरी बार आएंगे अमित शाह 
ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर जहां एक सप्ताह में दूसरी बार गृहमंत्री अमित शाह आएंगे। उनकी मौजूदगी में सपा विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। वहीं शहर के राजीव गांधी स्टेडियम शिवाजी नगर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव संयुक्त रूप से जनसभा करके सियासी तपिश बढ़ाएंगे। वैसे तो रायबरेली में पांचवें चरण का चुनाव 20 मई को है। 18 मई को शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा, लेकिन शुक्रवार का दिन इस चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह, राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश का कार्यक्रम

Lok Sabha Elections: Sonia Gandhi reached Rae Bareli, will be seen on one stage with Priyanka, Rahul and Akhil
अखिलेश यादव व राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

 केंद्रीय मंत्री अमित शाह 12:45 बजे इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी में उतरेंगे और यहां से हेलीकॉप्टर से परशुरामपुर  ठेकहाई में उतरेंगे। यहां से सभा स्थल 1:15 पहुंचेंगे और 2:05 पर उड़ान अकादमी के लिए हेलीकॉप्टर से जाएंगे। इसी तरह सपा मुखिया अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से 2:45 पर न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला के मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे और फिर कार से 2:50 पर राजीव गांधी स्टेडियम आईटीआई शिवाजी नगर के मैदान में पहुंचेंगे। राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से रॉयल स्कूल में उतरेंगे और वहां से कार से सभा स्थल शिवाजी नगर पहुंचेंगे। यहां पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। 4:45 पर सभा खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed