फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha elections: Salim Sherwani met Akhilesh, the conversation remained inconclusive

लोकसभा चुनाव: अखिलेश से मिले सलीम शेरवानी, बेनतीजा रही बातचीत, सपा में थम नहीं रही नेताओं की भगदड़

Tue, 05 Mar 2024 08:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 05 Mar 2024 08:51 PM IST
सार

Lok Sabha elections: लोकसभा चुनाव के पहले सपा पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं को मनाने मे जुट गई है। इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने सलीम शेरवानी से मुलाकात की। 
 

विज्ञापन
Lok Sabha elections: Salim Sherwani met Akhilesh, the conversation remained inconclusive
सलीम शेरवानी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा के महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले पूर्व सांसद सलीम शेरवानी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की लेकिन बातचीत बेनतीजा रही। वहीं, एक के बाद पदाधिकारियों के साथ छोड़ने से यह साफ हो गया है कि अपनों को थामने की सपा की रणनीति कारगर साबित नहीं हो रही है।

विज्ञापन


सपा में असंतोष के स्वर पिछली साल नवंबर में ही सामने आ गए थे, जब खीरी संसदीय सीट से दो बार सांसद रहे कद्दावर नेता रहे रवि प्रकाश वर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव थे। उसके बाद जैसे ही सपा ने राज्यसभा चुनाव के तीन प्रत्याशी उतारे, यह अंसतोष भगदड़ में बदल गया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीडीए की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी और विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


सपा में स्वामी प्रसाद मौर्य और विधानसभा में उसके तत्कालीन मुख्य सचेतक मनोज पांडे, दोनों विपरीत ध्रुव की तरह माने जाते थे। दोनों एक-दूसरे को भाजपा का एजेंट बताते थे लेकिन राज्यसभा चुनाव के दौरान इन दोनों नेताओं ने सपा से अलग रास्ता अपना लिया। मनोज पांडे समेत सपा के सात विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा प्रत्याशियों को तय करने में पीडीए की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पांच बार के सांसद रहे सलीम शेरवानी ने भी राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया। उनका चुनाव क्षेत्र बदायूं रहा है। इसके बाद सपा ने बदायूं से धर्मेंद्र यादव के बजाय शिवपाल यादव को प्रत्याशी बनाया। शिवपाल ने सलीम शेरवानी को मनाने के लिए फोन किया।


 इस पर चार मार्च को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सलीम शेरवानी के बीच मुलाकात हुई। सलीम ने कहा कि इस बैठक में उन्होंने सपा अध्यक्ष के सामने मुसलमानों के मामले में ढंग से आवाज न उठाने का मुद्दा रखा। सलीम का यह भी कहना है कि अखिलेश से हुई बातचीत से कोई समाधान नहीं निकला। वे सहसवान में सेक्युलर फ्रंट के तहत बुधवार को एक बैठक कर रहे हैं। वहां अपने समर्थकों के साथ राय-मश्विरा करने के बाद यह तय करेंगे कि आगे क्या करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed