फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha elections: Preparations to field Rahul, Sonia and Priyanka from UP

लोकसभा चुनाव: राहुल, सोनिया और प्रियंका तीनों को यूपी से लड़ाने की तैयारी, खरगे को लेकर रहस्य बरकरार

Tue, 19 Dec 2023 12:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 19 Dec 2023 12:15 AM IST
सार

सोनिय गांधी की परंपरागत सीट रायबरेली में हर स्तर पर तैयारी पूरी की जा चुकी है। इस पर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने कहा कि विभिन्न राज्यों में विधान सभा चुनाव में सत्ता न मिलने की वजह से निराश होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
Lok Sabha elections: Preparations to field Rahul, Sonia and Priyanka from UP
सोनिया गांधी और राहुल गांधी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक में प्रदेश के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव लड़ने का न्यौता दिया। यह भी दावा किया कि रायबरेली में सोनिया गांधी के लिए मुकम्मल तैयारी है। इस दौरान शीर्ष नेतृत्व ने कहा कि 19 को हो रही इंडिया गठबंधन की बैठक में सीटों की तस्वीर साफ हो सकती है। इसके बाद चुनाव लड़ने पर फैसला किया जाएगा। फिर भी अपनी तैयारी में कोई कोर कसर बाकी नहीं रहनी चाहिए। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस अब गठबंधन की राह देखने के बाद ही यूपी में अपने उम्मीदवारों पर फैसला लेगी।

विज्ञापन


दिल्ली में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सभी पूर्व अध्यक्षों सहित करीब 41 नेताओं ने हिस्सा लिया। प्रदेश के नेताओं ने दलित गौरव संवाद, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और 20 से शुरू हो रहे यूपी जोड़ो यात्रा के बारे में जानकारी दी। प्रदेश कार्यकारिणी और बूथों के गठन और लोकसभा क्षेत्रवार जातीय समीकरण का ब्यौरा भी रखा। सूत्रों की मानें तो पार्टी नेताओं ने राहुल- प्रियंका के साथ ही खरगे को भी यूपी की प्रथम वरीयता वाली 30 सीटों में से किसी भी सीट से मैदान में उतरने की अपील की।
विज्ञापन


यह भी बताया कि सोनिय गांधी की परंपरागत सीट रायबरेली में हर स्तर पर तैयारी पूरी की जा चुकी है। इस पर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने कहा कि विभिन्न राज्यों में विधान सभा चुनाव में सत्ता न मिलने की वजह से निराश होने की जरूरत नहीं है। पार्टी के हर कार्यकर्ता को पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं उठाते रहना होगा। इस दौरान 19 दिसंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक पर भी चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि गठबंधन में सीटें तय हो जाए। फिर उम्मीदवारों पर बात होगी। हालांकि प्रदेश के नेताओं ने प्रथम वरीयता वाली 30 सीटों का विवरण भी दिया और पार्टी के लिए इन सीटों को मुफीद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एकजुटता पर रहा जोर
सूत्रों की मानें तो पार्टी के तीनों वरिष्ठ नेताओं ने आपसी एकजुटता पर जोर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संगठन की ताकत समझाई। नए और पुराने नेताओं की एकजुटता पर जोर दिया। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी कहा कि हमें हर व्यक्ति की आवाज बनना होगा। उत्तर प्रदेश के लोगों को यह अहसास कराना होगा कि कांग्रेस उनके हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार है। पार्टी नेताओं ने आपसी गिले- शिकवे भुलाने पर भी जोर दिया।


तैयार करें नई लीडरशिप
बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हमें सिर्फ चुनाव के बजाय निरंतर नई लीडरशिप विकसित करनी होगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्षों का आह्वान किया कि अपने अनुभव के आधार पर हर क्षेत्र में नए- नए क्षत्रप तैयार करें। सभी जाति, धर्म, वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व दें। ताकि सभी की भागीदारी बढ़े।

यूपी जोड़ो यात्रा की तारीफ
शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में शुरू हो रही यूपी जोड़ो यात्रा की तारीफ की। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम निरंतर चलाए जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा सके।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed