{"_id":"662e675a8c80f14bb604cd16","slug":"lok-sabha-elections-nominations-for-elections-on-14-lok-sabha-seats-of-the-sixth-phase-from-today-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections : यूपी में छठें चरण की 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन आज से, यह रहेगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections : यूपी में छठें चरण की 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन आज से, यह रहेगा समय
Mon, 29 Apr 2024 12:58 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:58 AM IST
सार
छठे चरण के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी तथा भदोही 15 जिलों के अंतर्गत आते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 14 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि छठे चरण में 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के साथ गैंसड़ी विधानसभा के उपचुनाव के लिए सोमवार को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे के मध्य किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छठे चरण की 14 सीटों में से लालगंज और मछलीशहर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। अन्य 12 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं। छठे चरण के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी तथा भदोही 15 जिलों के अंतर्गत आते हैं। इसी प्रकार गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर जिले के अन्तर्गत आता है।
विज्ञापन
इन सभी सीटों पर नामांकन दाखिल की अंतिम तिथि 6 मई है। नामांकन पत्रों की जांच 7 मई को होगी। वहीं 9 मई तक नाम वापसी होगी। मतदान 25 मई को संपन्न होगा। छठे चरण के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 2.69 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें 1.42 करोड़ पुरुष मतदाता, जबकि 1.27 करोड़ महिला मतदाता हैं। कुल 17,113 मतदान केंद्र तथा 28,171 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) हैं।
विज्ञापन
इसी प्रकार गैंसड़ी विधानसभा उपचुनाव में कुल 3.62 लाख मतदाता है, जिसमें 1.93 लाख पुरुष मतदाता तथा 1.69 लाख महिला मतदाता है। उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गयी है। जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा सुरक्षा हेतु तैनात पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिये गये है।