फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha elections: Muslim religious leaders put pressure on Congress to include BSP in the alliance

लोकसभा चुनाव: मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कांग्रेस पर बनाया बसपा को गठबंधन में शामिल करने का दबाव, ये है वजह

Fri, 26 Jan 2024 03:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 26 Jan 2024 03:12 PM IST
सार

इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे के बीच मुस्लिम नेताओं ने कांग्रेस के ऊपर यह दबाव बनाना शुरू कर दिया है कि वह बसपा को इस गठबंधन में शामिल कर ले। 

विज्ञापन
Lok Sabha elections: Muslim religious leaders put pressure on Congress to include BSP in the alliance
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बसपा प्रमुख मायावती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिया गठबंधन में दरारें पड़ने के साथ ही कांग्रेस पर दबाव बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के मुस्लिम धर्मगुरुओं के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कांग्रेस समन्वय समिति के सदस्य पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद से मुलाकात की। गठबंधन में हर हाल में बसपा को शामिल करने की वकालत की। इस प्रतिनिधिमंडल ने राहुल व प्रियंका गांधी से भी मिलने के लिए वक्त मांगा है।

विज्ञापन


कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर दो दौर की बातचीत हो गई है। दोनों दल सीटवार उम्मीदवारों के नाम तय कर रहे हैं। अगले सप्ताह होने वाली बैठक में सीटवार उम्मीदवारों के नाम पर विचार किया जाएगा। कांग्रेस के सीट तय करने वाली कमेटी में पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद भी शामिल हैं। ऐसे में मुस्लिम तंजीमों से जुड़े दो दर्जन मौलानाओं ने बुधवार को सलमान खुर्शीद से मुलाकात की। इंडिया गठबंधन में हर हाल में बसपा को शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन


हापुड़ के मौलाना इंतखाब आलम ने बताया कि कांग्रेस नेता को बता दिया गया कि बिना हर दल को एकजुट किए लोकसभा की लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है। सपा और बसपा गठबंधन ने पश्चिमी यूपी में जो सीटें जीती थीं, उसकी वजह मुसलमानों और दलितों का गठजोड़ था। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कारी महमूद ने बताया कि सलमान खुर्शीद से यह भी कहा कि राहुल गांधी की यह जिम्मेदारी है कि वह सपा और बसपा को एक मंच पर लाए। यह भी मांग की गई कि प्रतिनिधिमंडल की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से भी मुलाकात कराई जाए ताकि उन्हें यूपी की सियासी हालात से वाकिफ कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed