फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections: Mohan Yadav will try to bring Yadav votes to his side in SP's stronghold, public meetings

लोकसभा चुनाव: सपा के गढ़ में यादवों के वोट अपने पाले में लाने की कोशिश करेंगे मोहन यादव, होंगी जनसभाएं

Mon, 12 Feb 2024 10:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 12 Feb 2024 10:34 PM IST
सार

मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादवी की सभाएं आजमगढ़, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद और फिरोजाबाद में हो सकती हैं। इन इलाकों में सपा का वर्जस्व माना जाता है। 
 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Mohan Yadav will try to bring Yadav votes to his side in SP's stronghold, public meetings
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने आजमगढ़ को कमजोर सीटों में शामिल किया है। आजमगढ़ क्लस्टर में शामिल पांच लोकसभा सीटों में यादव मतदाताओं की बड़ी संख्या हैं। एमपी के सीएम मोहन यादव के जरिये भाजपा संदेश देना चाहती है कि पार्टी में सामान्य यादव परिवार के व्यक्ति को मुख्यमंत्री का पद दिया गया है। पार्टी के दरवाजे यादव समाज के लिए खुले हैं। पार्टी बताएगी कि यादव समाज के नेताओं का राजनीतिक भविष्य भाजपा में ही सुरक्षित है।

विज्ञापन


भाजपा ने पूर्व निर्धारित रणनीति के तहत चुनावों से पहले मोहन यादव का प्रदेश के यादव बहुल इलाकों में चुनावी दौरा शुरू कराया है। सूत्रों के मुताबिक मोहन आने वाले दिनों में मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद सहित आलू पट्टी के अन्य यादव बहुल जिलों में भी चुनावी दौरा करेंगे। उनका पहला ही कार्यक्रम सपा प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार की परंपरागत लोकसभा सीट मानी जाने वाले आजमगढ़ में रखा गया है। सपा संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव व पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां से सांसद रहे हैं। सपा से रमाकांत यादव भी आजमगढ़ से सांसद रहे हैं, हालांकि रमाकांत 2009 में भाजपा से भी आजमगढ़ से सांसद रहे हैं। हालांकि, 2022 में हुए उपचुनाव में सपा ने धमेंद्र यादव को मैदान में उतारा था, लेकिन भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने उन्हें हरा दिया था।
विज्ञापन


मोहन मंगलवार को आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास स्थित एक स्कूल परिसर में आयोजित पांच लोकसभा क्षेत्रों की चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। यहां प्रत्येक जिले में 37 सदस्यीय समिति गठित की गई है। इसके बाद वह विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी, जिलों के महामंत्री और विस्तारकों की बैठक को संबोधित करेंगे। तीसरे चरण में पांच जिलों के विधायक, सांसद, राज्यसभा सांसद, विधान परिषद सदस्य, 2022 में चुनाव लड़े प्रत्याशी, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तानपुर में है मोहन यादव की ससुराल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का विवाह यूपी के सुल्तानपुर निवासी ब्रह्मादीन यादव की बेटी सीमा यादव से 1994 में उज्जैन में हुआ था। ब्रह्मादीन मूलतः अंबेडकर नगर की भीटी तहसील स्थित कोर्रा डडवा गांव के निवासी हैं। लेकिन उनका परिवार सालों पहले सुल्तानपुर शिफ्ट हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed