फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections, Election Commission, Voting Slip, Voter Guide, Polling Station

लोकसभा चुनाव: वोटिंग से पांच दिन पहले आयोग पहुंचाएगा पर्ची, वोटर गाइड में होगा पोलिंग स्टेशन का नक्शा

Sun, 24 Mar 2024 08:09 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 24 Mar 2024 08:09 AM IST
सार

Election Commission: लोकसभा चुनावों पर चुनाव आयोग भी अपनी तैयारियां पूरी कर रहा है। इस बार वोटरों को मिलने वाली वोटर गाइड में मतदान केंद्र का नक्शा भी होगा। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections, Election Commission, Voting Slip, Voter Guide, Polling Station
इस बार पोलिंग बूथ का नक्शा पर्ची पर होगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 चुनाव आयोग अपनी तैयारियों में लग गया है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सभी मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची जारी की जाएगी। इस मतदाता सूचना पर्ची के आगे के भाग पर वोटर लिस्ट में भाग संख्या व नाम, क्रम संख्या, पोलिंग स्टेशन का नाम, मतदान की तिथि और क्यूआर कोड आदि होगा। पर्ची के पीछे पोलिंग स्टेशन का नक्शा, बीएलओ का नाम व मोबाइल नंबर, मतदान करने के लिए निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेज का ब्यौरा व अन्य महत्वपूर्ण निर्देश रहेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतदाता सूचना पर्ची के साथ प्रत्येक परिवार को हिंदी में रंगीन वोटर गाइड भी दी जाएगी। सूचना पर्ची मतदान की तिथि के 9 से 5 दिन पूर्व तक सभी मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाएगी। पर्ची, पंजीकृत मतदाता को या उसके परिवार के किसी वयस्क सदस्य को रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराने के बाद दी जाएगी।
विज्ञापन


 मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रंगीन वोटर गाइड में चित्रों के माध्यम से मतदाता ईवीएम से कैसे अपना मतदान करें और सुविधा एप जैसे सक्षम-ईसीआई, वोटर हेल्पलाइन एप, अपने अभ्यर्थी को जाने (नो योर कैंडीडेट) एप और सी-विजिल एप की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही पंजीकरण, मतदान, दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को घर से मतदान व डाक मतपत्र की सुविधा के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed