{"_id":"65fc4a192e896812ad0fc5fb","slug":"lok-sabha-elections-congress-declared-ten-candidates-from-up-alok-from-kanpur-and-ajay-rai-from-varanasi-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress UP Candidates List: 10 उम्मीदवारों के नाम हुए तय, जानें वाराणसी में कौन देगा PM मोदी को टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress UP Candidates List: 10 उम्मीदवारों के नाम हुए तय, जानें वाराणसी में कौन देगा PM मोदी को टक्कर
Fri, 22 Mar 2024 12:09 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:09 AM IST
सार
Congress's first list in UP: कांग्रेस ने यूपी के दस प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। अजय राय वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ ताल ठोंकते हुए दिखेंगे।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी और अजय राय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार करीब- करीब तय कर दिए हैं। इनकी जल्द ही अधिकृत घोषणा की जाएगी। इन नौ उम्मीदवारों में दो दलित, दो मुस्लिम और पांच सामान्य वर्ग के हैं। इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस को 17 सीटों मिली हैं। दिल्ली में बृहस्पतिवार को हुई चुनाव संचालन समिति की बैठक में नौ उम्मीदवारों के नाम पर विचार विमर्श किया गया। यह बैठक शुक्रवार को भी चलेगी।
विज्ञापन
उम्मीद है कि शुक्रवार की बैठक के बाद सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पहले तय किए गए नौ उम्मीदवारों में एक भी महिला नहीं है, जबकि पार्टी का दावा था कि उदयपुर चिंतन शिविर में लिए गए फैसले के मुताबिक 50 फीसदी टिकट एससी, ओबीसी और महिलाओं को दिए जाएंगे। तय किए गए नौ उम्मीदवारों में तीन कुछ दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि पहले दिन अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारों के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई। ऐसे में इन दोनों सीटों के उम्मीदवारों को लेकर निगाहें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
तय किए गए उम्मीदवारों में वाराणसी से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सहारनपुर से पूर्व विधायक इमरान मसूद, अमरोहा से पूर्व सांसद दानिश अली, बांसगांव से पूर्व मंत्री सदल प्रसाद, बाराबंकी से तनुज पुनिया, देवरिया से पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, कानपुर से आलोक मिश्र, झांसी से पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य, फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार के नाम तय किए गए हैं। हालांकि अभी अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि पहले दिन की बैठक में कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर विचार किया गया है। शुक्रवार को अन्य सीटों पर विमर्श होने के बाद पार्टी की केंद्रीय कमेटी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी।
विज्ञापन
रायबरेली-अमेठी पर चुप्पी
इस सूची में रायबरेली और अमेठी को लेकर खुलासा नहीं हुआ है। लंबे समय से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि गांधी परिवार की इन पारंपरिक सीटों से कौन चुनाव लड़ेगा। मालूम हो कि सोनिया गांधी कुछ समय पहले राज्यसभा के लिए चुनी जा चुकी हैं। वह रायबरेली से सांसद थीं। तो वहीं 2019 के चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार चुके हैं।