फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections: BSP can come into India alliance, Akhilesh said this was not discussed

लोकसभा चुनाव: इंडिया गठबंधन में आ सकती है बसपा, अखिलेश बोले- यह बात उछालना बीजेपी की साजिश

Mon, 08 Jan 2024 08:06 PM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 08 Jan 2024 08:06 PM IST
सार

इंडिया गठबंधन में बसपा के भी शामिल होने की चर्चाएं होनी शुरू हो गई हैं। इस बात पर अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: BSP can come into India alliance, Akhilesh said this was not discussed
2019 में एक साथ आए थे अखिलेश यादव और मायावती। - फोटो : ANI

विस्तार

बसपा की ओर बढ़ रहे कांग्रेस के हाथ में सपा को भाजपा की साजिश नजर आ रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि इंडिया की बैठक में कभी इस तरह की कोई बात ही नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा तमाम तरीकों से विपक्षी गठबंधन को कमजोर करने के लिए अभियान चला रही है। इस तरह की बातें भाजपा की इसी रणनीति का हिस्सा हो सकती हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव प्रदेश सपा मुख्यालय पर सोमवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने रविवार को मीडिया से कहा था कि इंडिया गठबंधन में बसपा समेत अन्य समान विचार वाले दलों को लाने के प्रयास चल रहे हैं। इस पर अखिलेश से सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक में इस तरह की कोई बात होती तो उनकी जानकारी में जरूर होती। भाजपा गठबंधन को कमजोर करने के लिए चारों तरफ से आक्रमण कर रही है। किसी का नाम लिए बिना अखिलेश ने कहा कि कुछ लोगों से भाजपा इस तरह के बयान कहलवा रही है।
विज्ञापन


उधर, राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेताओं की इसी सप्ताह बसपा के एक प्रभावशाली नेता से मुलाकात होने की संभावना है। कुल मिलाकर कांग्रेस यूपी में बसपा से गठबंधन की अधिक इच्छुक बताई जा रही है। वहीं, सपा सूत्रों का कहना है कि पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा के साथ गठबंधन का सपा को कोई फायदा नहीं हुआ था। बसपा अपने परंपरागत वोटों को सपा प्रत्याशियों के पक्ष में ट्रांसफर नहीं करवा पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केशव के बयान पर शिवपाल का पलटवार
इंडिया गठबंधन में बसपा को लाए जाने की चर्चाओं के बीच उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी तीर चलाए हैं। केशव ने एक्स के जरिये कहा कि कांग्रेस से बुआ हाथ न मिला लें, कहीं इसलिए तो बबुआ परेशान नहीं हैं। इस पर शिवपाल ने जवाब देते हुए कहा कि केशव की संगठन और सरकार में तो चल नहीं रही है, इसलिए संगठन और सरकार के दायित्व से इतर बहुत पैनी नजर रख रहे हैं। कहीं भाजपाई दंगल में बाहर कर दिए जाने की वजह से ''''''''दल और दिल'''''''' बदलने का उनका इरादा तो नहीं है।


फ्लाई ओवर से दिक्कत तो चलवा दें बुलडोजर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा शासन में लखनऊ में बसपा कार्यालय के सामने बने फ्लाईओवर से मायावती को खतरा है तो वे केंद्र को पत्र लिखकर इसे बुलडोजर से ढहवा दें। अखिलेश ने यह बात मायावती के उस एक्स पर दी, जिसमें उन्होंने इस फ्लाईओवर को सपा सरकार में हुए दलित विरोधी कृत्यों में से एक बताया है। इस संबंध में किए गए सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि ट्रैफिक की जरूरतों को देखते हुए उनकी सरकार में इस पुल का निर्माण हुआ था। हालांकि, तब भी कुछ लोगों ने इसके निर्माण को रुकवाने की कोशिश की थी। डिफेंस और रेलवे की एनओसी लेकर इस पुल का निर्माण करवाया गया, जिसमें सभी मानकों का ध्यान रखा गया था। इसके उद्गघाटन के मौके पर पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी भी मौजूद रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed