फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections: BJP released the list of 40 star campaigners for UP, CMs of three states are in the list,

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने यूपी के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, तीन प्रदेशों के सीएम लिस्ट में

Thu, 28 Mar 2024 07:18 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 28 Mar 2024 07:18 AM IST
सार

star campaigners for UP: भाजपा ने यूपी लोकसभा चुनावों के लिए प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। तीन राज्यों के सीएम इस सूची में हैं। कुछ नाम चौंकाने वाले भी हैं। पढ़िए पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: BJP released the list of 40 star campaigners for UP, CMs of three states are in the list,
पीएम मोदी-गृहमंत्री शाह और मुख्यमंंत्री योगी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भाजपा का चुनाव प्रचार तेजी पकड़ने लगा है। इसी कड़ी में पार्टी की ओर बुधवार को यूपी लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कुल 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी ने स्टार प्रचारकों में योगी के अलावा तीन अन्य प्रदेश मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया गया है। इनमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के नाम सामिल हैं।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से भारत निर्वाचन आयोग को भेजी गई स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह समेत प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक और कई मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। इनके अलावा केन्द्र और राज्य सरकार के भी कई मंत्रियों के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल व संगठ के कई पदाधिकारियों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
विज्ञापन


यूपी में भाजपा के ये होंगे स्टार प्रचारक
नरेन्द्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव, भजनलाल शर्मा, पुष्कर सिंह धामी, बैजयंत 'जय' पांडा, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, स्वतंत्रदेव सिंह, धर्मपाल, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, एसपी सिंह बघेल, बीएल वर्मा, संजीव कुमार बलयान, लक्ष्मीकांत बाजपेई, धर्मपाल सिंह, जयवीर सिंह, नरेन्द्र कश्यप, असीम अरुण, कपिलदेव अग्रवाल, सुरेन्द्र सिंह नागर, चौधरी लक्ष्मीनारायण, सुनील शर्मा, बेबीरानी मौर्य, हेमामालिनी, मुख्तार अब्बास नकवी, सोमेन्द्र तोमर, जसवंत सैनी, दानिश आजाद, गीता शाक्य, अश्वनी त्यागी, सुभाष यदुवंश, सतेन्द्र सिसोदिया, संतोष सिंह, दुर्विजय सिंह शाक्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed