{"_id":"65c247c0cf8b9538bb0cc8ce","slug":"lok-sabha-elections-akhilesh-yadav-will-join-rahul-gandhi-s-nyaya-yatra-accepts-invitation-from-kharge-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश, खरगे की तरफ से मिले निमंत्रण को स्वीकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश, खरगे की तरफ से मिले निमंत्रण को स्वीकारा
Tue, 06 Feb 2024 08:32 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 06 Feb 2024 08:32 PM IST
सार
अखिलेश यादव राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से मिले निमंत्रण को उन्होंने स्वीकार किया है।
विज्ञापन
rahul gandhi and akhilesh yadav
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे। वह रायबरेली और अमेठी में इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे। जल्द ही यह यात्रा यूपी में प्रवेश करने वाली है। अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि उन्हें इस यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण नहीं मिला है। तब पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा था कि रूट तय होने के बाद सहयोगी दलों को यात्राा के लिए सूचित किया जाएगा। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे ने अखिलेश यादव को यात्रा के लिए आमंत्रित किया जिसे अखिलेश ने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कांग्रेस को बधाई देते हुए निमंत्रण स्वीकार किया और 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के पश्चात अमेठी या रायबरेली में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी। साथ ही उन्होंने कहा कि आशा है ये ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ उप्र में प्रवेश करके PDA की रणनीति से जुड़ेगी और हमारे ‘सामाजिक न्याय’ और ‘परस्पर सौहार्द’ के आंदोलन को और आगे ले जाएगी। ‘INDIA’ की टीम और ‘PDA’ की रणनीति, जीत का नया इतिहास लिखेगी।
विज्ञापन