फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha elections: 46 percent candidates in the third phase are millionaires, Praveen Aron and Akshay Yadav

लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में 46 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति, प्रवीण ऐरन और अक्षय यादव सबसे अमीर, ये हैं दागी

Tue, 30 Apr 2024 06:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 30 Apr 2024 06:47 AM IST
सार

Lok Sabha elections: यूपी में तीसरे चरण की दस सीटों के लिए 100 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें से सबसे ज्यादा धनी बरेली के सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha elections: 46 percent candidates in the third phase are millionaires, Praveen Aron and Akshay Yadav
Lok Sabha Elections - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में भाजपा, सपा, बसपा के सारे प्रत्याशी करोड़पति हैं। यूपी इलेक्शन वॉच एवं एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म ने तीसरे चरण की 10 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले सभी 100 प्रत्याशियों के शपथपत्रों का विश्लेषण करने के बाद रिपोर्ट जारी की है।गौरतलब है कि तीसरे चरण में आगरा, आंवला, बदायूं, बरेली, एटा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी और संभल में चुनाव होने हैं। राजनीतिक दलों के तमाम दावों के बावजूद तीसरे चरण में महज आठ महिलाओं को ही टिकट मिला है।

विज्ञापन


यूपी इलेक्शन वॉच के मुख्य संयोजक संजय सिंह ने बताया कि तीसरे चरण के चुनाव में 46 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनमें भाजपा के 10 और सपा व बसपा के नौ-नौ प्रत्याशी शामिल हैं। इनकी औसतन संपत्ति 6.94 करोड़ रुपये है। वहीं, भाजपा के 10 प्रत्याशियों की औसत संपत्ति लगभग 11.74 करोड़, सपा के नौ प्रत्याशियों की 47.67 करोड़ और बसपा के प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 9.45 करोड़ रुपये है। सर्वाधिक संपत्ति वाले प्रत्याशी बरेली के प्रवीन सिंह ऐरन (सपा) हैं। उनके पास 182 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसी तरह से फिरोजाबाद के सपा प्रत्याशी अक्षय यादव 136 करोड़ रुपये के मालिक हैं। मैनपुरी सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के पास 42 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन


25 प्रतिशत प्रत्याशी हैं दागी
तीसरे चरण के 100 प्रत्याशियों में से 25 ने अपने ऊपर लगे आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें से 20 उम्मीदवारों पर गंभीर किस्म के आपराधिक मामले दर्ज हैं। दलों की तुलना की जाए तो भाजपा व बसपा के चार-चार, सपा के पांच और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के एक प्रत्याशी ने अपने आपराधिक मामले घोषित किए हैं। फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिंह सिकरवार पर सर्वाधिक 17, फिरोजाबाद से बसपा प्रत्याशी चौधरी बशीर पर नौ आपराधिक मामले हैं। तीसरे नंबर पर संभल से लोग पार्टी के प्रत्याशी पवन कुमार हैं, जिन पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास सबसे कम संपत्ति
आगरा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हसनुराम अंबेडकरी के पास सबसे कम महज 12 हजार रुपये हैं। दूसरे नंबर पर एटा के निर्दलीय प्रत्याशी कैलाश कुमार हैं, जिनकी संपत्ति 19 हजार रुपये है।


एक तिहाई प्रत्याशी सिर्फ 12वीं तक पास
तीसरे चरण में 100 में से 33 प्रत्याशियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच घोषित की है। जबकि 52 प्रत्याशियों ने शैक्षिक योग्यता स्नातक व अधिक घोषित की हैं। वहीं, 12 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता साक्षर और दो ने खुद को निरक्षर बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed