{"_id":"65fd25163f2530eedb00e7fb","slug":"lok-sabha-elections-2024-leaders-from-every-region-tried-their-luck-on-lucknow-seat-but-got-defeated-2024-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी की इस चर्चित सीट पर हर क्षेत्र के धुरंधरों ने आजमाई किस्मत, दिग्गजों को मिली हार; रोचक है इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी की इस चर्चित सीट पर हर क्षेत्र के धुरंधरों ने आजमाई किस्मत, दिग्गजों को मिली हार; रोचक है इतिहास
Fri, 22 Mar 2024 12:36 PM IST
शाहरुख खान
ज्ञान बिहारी मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ
ज्ञान बिहारी मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:36 PM IST
सार
लखनऊ की सीट पर हर क्षेत्र के धुरंधरों ने किस्मत आजमाई, लेकिन किसी को जीत नसीब नहीं हुई। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों का बारीकी से मूल्यांकन कर लखनऊ के मतदाता सांसद चुनते हैं। यहां के मतदाताओं को फिल्म जगत की चकाचौंध भी रास नहीं आई।
विज्ञापन
Lok Sabha elections 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवाबों की नगरी लखनऊ यूं ही सबसे अलग नहीं है। सिर्फ खानपान और तहजीब ही नहीं बल्कि यहां के लोग सीरत पसंद भी हैं। लखनऊ के मतदाता प्रत्याशियों का चयन समझदारी से करते हैं। सभी दलों के उम्मीदवारों का बारीकी से मूल्यांकन के बाद ही अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं।
यही वजह है कि उन्होंने फिल्म जगत की चकाचौंध को भी दरकिनार कर दिया और कई धुरंधरों को वापसी का रास्ता दिखाया। लखनऊ लोकसभा सीट पर हर क्षेत्र के दिग्गजों ने अपनी किश्मत आजमाई। हालांकि उन्हें लखनऊ की जनता ने स्वीकार नहीं किया। इससे दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा।
इस सीट पर फिल्मी दुनिया के मुजफ्फर अली, जावेद जाफरी तथा राज बब्बर, पूर्व मिस इंडिया नफीसा अली, मशहूर वकील राम जेठमलानी और कश्मीर के राजघराने से डॉ. कर्ण सिंह को भी जनता ने स्वीकार नहीं किया। इसकी वजह से इन लोगों को हारकर वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
नवाबों के शहर ने कई मशहूर संगीतकारों, अभिनेताओं, शायरों, गायकों और खान-पान के विशेषज्ञों को भी अपनी ओर खींचकर रखा। वर्ष 1967 के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने निर्दलीय प्रत्याशी आनंद नारायण मुल्ला को लोकसभा भेजा था। वह हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश के अलावा मशहूर शायर भी थे।

आनंद नारायण मुल्ला ने कांग्रेस के वीआर मोहन और जनसंघ के आरसी शर्मा को मात दी थी। वह भी तब जबकि इन दोनों प्रत्याशियों का संगठन मजबूत था और हर तरह से साधन संपन्न भी थे। हालांकि जनता ने दोनों को दरकिनार करते हुए आनंद नारायण का स्वीकार किया था।
लखनऊ पश्चिम से राजनाथ को मिला था सबसे अधिक वोटगंगा जमुनी तहजीब के लिए लखनऊ को जाना जाता है। लखनऊ पश्चिम मुस्लिम बहुल इलाका है, लेकिन वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र से सबसे ज्यादा वोट भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह को मिले थे।
वहीं, लखनऊ पूर्व में उन्हें 1,47,064, लखनऊ उत्तर से 1,17,873 और कैंट से 1,00,642 वाेट मिले। इसके अलावा लखनऊ पश्चिम से रीता बहुगुणा जोशी को 65,949, नकुल दुबे को 13,413 और अभिषेक मिश्रा को 11,249 मतों से ही संतोष करना पड़ा था। हालांकि रीता बहुगुणा जोशी को लखनऊ मध्य से 72,390 वोट मिले थे।