{"_id":"5c9732c8bdec2214074bf8d3","slug":"lok-sabha-elections-2019-priyanka-gandhi-vadra-to-do-a-road-show-in-awadh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले सप्ताह अवध में रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी, महादेवा में टेकेंगी माथा तो देवा में चढ़ाएंगी चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले सप्ताह अवध में रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी, महादेवा में टेकेंगी माथा तो देवा में चढ़ाएंगी चादर
Sun, 24 Mar 2019 01:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अगले सप्ताह अवध क्षेत्र में रोड शो करेंगी। वह महादेवा के प्रसिद्ध शिव मंदिर में माथा टेकेंगी। साथ ही देवा शरीफ में हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर भी चढ़ाएंगी।
विज्ञापन
इसके माध्यम से वह यह संदेश देना चाहेंगी कि कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम एकता की सदैव से पक्षधर रही है। इस विरासत को भविष्य में भी नहीं छोड़ेगी। हालांकि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अभी तक इन कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी नहीं आई है। पर, तैयारियों शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
बता दें, प्रियंका ने 18-20 मार्च तक पूर्वांचल का सघन दौरा किया था। इलाहाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर और भदोही समेत कई स्थानों पर लोगों सीधे रूबरू हुईं। अब पार्टी हाईकमान ने अवध क्षेत्र में उनका दौरा तय किया है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका का यह दौरा भी दो-तीन दिनों का होगा। इस दौरान वह बस के साथ ट्रेन से भी यात्रा कर सकती हैं। अवध की पांच लोकसभा क्षेत्रों में उनकी जनसभा कराने की योजना भी बनाई गई है।