फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha elections 2019 Priyanka Gandhi program change

अमेठी पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा का कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत, करेंगी चुनाव पर चर्चा

Wed, 27 Mar 2019 05:53 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 27 Mar 2019 05:53 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Priyanka Gandhi program change
अमेठी पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने एक दिवसीय दौरे के लिए अमेठी पहुंच चुकी हैं। जहां कांग्रेसियों ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रियंका लखनऊ एयरपोर्ट से जगदीशपुर और इन्हौना होते हुए अमेठी पहुंची। जहां वह एएच इंटर कॉलेज, मुसाफिरखाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी और लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करेंगी।

विज्ञापन


बैठक साढ़े आठ घंटे चलेगी। रात आठ बजे यहां से वह रात्रि विश्राम के लिए भूयेमऊ गेस्ट हाउस, रायबरेली के लिए रवाना हो जाएंगी। गुरुवार को इसी गेस्ट हाउस में दिनभर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। रात्रि विश्राम भी यहीं करेंगी।शुक्रवार को प्रात: 9:30 बजे भूयेमऊ गेस्ट हाउस से कुमारगंज होते हुए फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र का भ्रमण करेंगी। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। 
विज्ञापन


शाम सात बजे प्रियंका फैजाबाद से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। जहां से रात 9:50 बजे दिल्ली चली जाएंगी। यहां बता दें कि पहले मिले कार्यक्रम के अनुसार, प्रियंका 27 मार्च से अयोध्या से अपना संपर्क अभियान प्रारंभ करनी वाली थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी दौरे के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची प्रियंका गांधी का स्वागत पूर्व लविवि छात्रनेता व कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशुल ने किया। इस दौरान उन्होंने बूथ प्रभारियों के साथ बैठक कर कई मुद्दों पर चर्चा की। 

lok sabha elections 2019 Priyanka Gandhi program change
प्रियंका गांधी का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
अमौसी एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों की भीड़ देखकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का पारा चढ़ गया। उन्होंने प्रत्याशियों व समर्थकों से कहा, यह वक्त इस तरह के काम में जाया करने का नहीं है। पूरा समय क्षेत्र में दें, ताकि कांग्रेस को सत्ता में लाने का सपना पूरा हो सके।

प्रियंका बुधवार सुबह 10:20 बजे दिल्ली से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां एसपीजी की एनओसी मिलने के बाद स्वागत करने वालों की कतार में करीब 125 लोग खड़े थे। 300-400 कार्यकर्ता बाहर भी थे। स्वागत करने वालों में मोहनलालगंज से पार्टी प्रत्याशी रामशंकर भार्गव, सीतापुर से प्रत्याशी कैसर जहां और मिश्रिख से मंजरी राही को देखते ही प्रियंका ने कहा, आपलोग यहां कैसे हैं? यह वक्त क्या स्वागत में लगाने का है? इसके बाद प्रियंका अन्य लोगों से भी मुखातिब हुईं।
 

कहा, अगर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं तो अधिक से अधिक समय क्षेत्र में दीजिए। 5 करोड़ गरीबों को प्रतिवर्ष 72 हजार रुपये दिए जाने के राहुल गांधी की घोषणा को घर-घर पहुंचाएं। यह भी बताएं कि यह राशि महिलाओं के खातों में जाएगी।

महिलाओं के सशक्त होने से पूरा परिवार ही गरीबी से बाहर आएगा। कांग्रेस के सत्ता में आने पर कोई ऐसा परिवार नहीं रहेगा, जिसकी आमदनी 12 हजार रुपये प्रतिमाह से कम हो। लोगों के बीच जाकर उन्हें बताएं कि भाजपा जैसी ताकतें समाज को बांटने का काम कर रही हैं।

एयरपोर्ट से प्रियंका सीधे अमेठी रवाना हो गईं। वह 29 मार्च तक अमेठी, रायबरेली और फैजाबाद लोकसभा क्षेत्रों के दौरे पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed