फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha elections 2019 Nishad Party and bjp may be alliance

...तो राजभर की काट के लिए भाजपा ने निषाद से मिलाया हाथ, ओमप्रकाश की सियासत पर संकट बनेंगे संजय !

Sun, 31 Mar 2019 05:24 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Mar 2019 05:24 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Nishad Party and bjp may be alliance
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते निषाद पार्टी के अध्यक्ष (फाइल फोटो।) - फोटो : amar ujala
सरकार में साथ रहने के बाद भी विपक्षी होने का एहसास कराने वाले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और भाजपा के बीच चल रही खींचतान केबीच निषाद नेता संजय निषाद की भाजपा खेमें आमद के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इधर कुछ दिनों से लोकसभा सीट को लेकर राजभर केतेवर को देखते हुए भी भाजपा ने उनकी काट के लिए निषाद को ‘लांच’ कर पिछड़ों को थामने की कोशिश की है। 
विज्ञापन


राजनीतिक जानकारों का कहना है कि निषाद की वजह से भाजपा में राजभर की अहमियत कम होना तय माना जा रहा है। हालांकि राजभर का कहना है कि उनकी सियासी सेहत पर निषाद के आने का कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि एकाएक संजय निषाद का भाजपा के नजदीक आना अनायास नहीं है। बल्कि लोकसभा सीट को लेकर पिछले 15 दिनों ने राजभर के तेवर को देखते हुए भाजपा उनकी काट खोज रही थी। 

इसकी वजह यह थी पिछड़ी जातियों में प्रभावशाली माने जाने वाले पटेल व राजभर को साथ लेकर ही भाजपा ने 2014 की लोकसभा और 2017 के विधान सभा में बेहतर प्रदर्शन किया था। लेनिक राजभर के तेवर को देखते हुए भाजपा को यह लगने लगा था कि अगर राजभर से थोड़ा-बहुत नुकसान होता भी है उसकी भरपाई के लिए कोई दूसरा विकल्प तैयार कर लिया जाए।

भाजपा की यह भी रणनीति है कि अगर ओमप्रकाश का यही तेवर रहा तो भाजपा में पहले से मौजूद इस बिरादरी के एक-दो नेताओं को आगे कर ओमप्रकाश के प्रभाव को कम कर दिया जाएगा। 

सूत्रों का कहना है भाजपा द्वारा संजय निषाद को साथ लाए जाने से राजभर सीट मिलने की बची-खुची संभावना भी खत्म हो गई है। साथ ही भाजपा ने यह भी संदेश दे दिया है कि भाजपा के लिए राजभर की जो अहमियत 2017 के चुनाव में थी, वह अब इस लोकसभा चुनाव में नहीं रह गई गई है।

निषाद के आने से टूटेगा राजभर की मोनोपोली

माना जा रहा है कि संजय निषाद के भाजपा के साथ आने से ओम प्रकाश राजभर का ‘मोनोपोली’ (एकाधिकार) टूटेगी। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने संजय निषाद के जरिए अति पिछड़ों में सर्वाधिक जनसंख्या वाले निषाद जाति व इससे संबंधित करीब 6-7 उपजातियों को साधने की कोशिश की है। 

अति पिछड़ों में निषाद समुदाय की करीब 12 प्रतिशत आबादी है, जो पिछड़ी जाति की पूरी आबादी में सर्वाधिक है। इसलिए भाजपा राजभर की नाराजगी से संभावित नुकसान से बचने के लिए ही संजय निषाद को साथ लाई है।

निषाद से सुभासपा को कोई नुकसान नहीं: राजभर

वहीं दूसरी ओर ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि संजय निषाद के भाजपा केसाथ आने से सुभासपा के सियासी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। राजभर ने कहा कि निषाद समाज अलग-अलग खेमों में बटे हैं और सभी खेमों के अलग-अलग नेता हैं।

इसलिए वह भाजपा को कई फायदा नहीं पहुंचा पाएंगे। राजभर का कहना है कि गोरखपुर ही एक ऐसा सीट है, जहां पर निषादों से भाजपा को कुछ फायदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि सुभासपा को साथ रखना है या नहीं, यह फैसला तो भाजपा को ही करना है।

चुनाव लड़ने के संबंध में राजभर ने कहा कि सीट न देना भाजपा का अधिकार है, लेकिन सुभासपा को चुनाव लड़ने से रोक पाना उनके बस में नहीं है। पर इस पर फैसला हम एक अप्रैल को लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed