{"_id":"5cc3fd2ebdec220766494210","slug":"lok-sabha-elections-2019-mayawati-s-harsh-attack-on-prime-minister-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकारें झूठ व नाटकबाजी की सरताज, इनके नेतागण नंबर वन जुमलेबाज: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकारें झूठ व नाटकबाजी की सरताज, इनके नेतागण नंबर वन जुमलेबाज: मायावती
Sat, 27 Apr 2019 12:29 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
मायावती (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को ट्वीट कर भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें झूठ व नाटकबाजी की सरताज हैं। उनके नेतागण नंबर वन जुमलेबाज हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्र व यूपी दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद यूपी की गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन का चेहरा अभी तक क्यों नहीं बदला है। क्या प्रधानमंत्री मोदी इसका जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि दूसरों को बुरा कहने के आदी प्रधानमंत्री मोदी खुद के गिरेबान में झांककर क्यों नहीं देखते।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि भाजपा की घोषणाएं जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली हैं। भाजपा का सही मतलब केवल धन्नासेठों का विकास और गरीब विरोधी सरकार है।
केन्द्र व यूपी में भी बीजेपी की सरकार होने के बावजूद यूपी की अति-गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन का चेहरा अबतक थोड़ा भी क्यों नहीं बदला है? पीएम श्री मोदी क्या नज़र मिलाकर इसका जवाब जनता को दे पायेंगे? दूसरों को बुरा कहने के आदी वे अपने गिरेबान में झांक कर क्यों नहीं देखना चाहते हैं?
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) April 27, 2019