फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha elections 2019 Mayawati attacked on BJP and Prime Minister Narendra Modi

मायावती का भाजपा पर हमला, दलित विरोधी व घोर जातिवादी है भाजपा

Wed, 15 May 2019 12:41 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 May 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Mayawati attacked on BJP and Prime Minister Narendra Modi
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को दिए गए अपने एक बयान में केंद्र की भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दलित की बेटी को दौलत की बेटी कहना भाजपा की दलित विरोधी व घोर जातिवादी मानसिकता को ही दर्शाता है। ऐसा वही लोग कहते हैं जो नहीं चाहते कि दलित आगे बढ़ें।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने कहा कि मैं चार बार यूपी की सीएम रह चुकी हूं और इस दौरान कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व विकास के कार्यों की तारीफ आज भी लोग करते हैं जबकि लंबे समय तक गुजरात का मुख्यमंत्री रहने के बावजूद मोदी की विरासत भाजपा व सांप्रदायिकता के इतिहास पर एक बोझ और काला धब्बा है।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि भाजपा खुद को पाक-साफ व दूसरों को भ्रष्ट बताती है जबकि पूरे देश को मालूम है कि सबसे ज्यादा बेनामी सम्पत्ति वाले भ्रष्ट लोग भाजपा से ही जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि हमारी सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश दंगा व अराजकता से मुक्त था जबकि पीएम मोदी का गुजरात का ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री के रूप में भी कार्यकाल हर प्रकार की अराजकता, संकीर्णता, हिंसा, तनाव व अफरा-तफरी से ही भरा रहा है। जो कि बताता है कि बसपा का शासनकाल देशहित के लिए फिट व पीएम मोदी देश के लिए अनफिट रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed