{"_id":"5ccae325bdec22075e0756f6","slug":"lok-sabha-elections-2019-mayawati-address-an-assembly-in-gonda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मायावती का बृजभूषण शरण सिंह पर सीधा हमला, कहा-गुंडा और आतंकवादी है भाजपा का प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती का बृजभूषण शरण सिंह पर सीधा हमला, कहा-गुंडा और आतंकवादी है भाजपा का प्रत्याशी
Thu, 02 May 2019 07:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 May 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैसरगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह पर सीधा हमला बोला।
विज्ञापन
पार्टी के पार्टी के करनैलगंज स्थित चुनाव कार्यालय पर हुई तोड़फोड़ से नाराज मायावती ने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी आपराधिक छवि का माफिया, गुंडा है और इस तरह के गुंडों से कैसे निपटना है यह मायावती को अच्छी तरह से आता है।
विज्ञापन
मायावती ने कुंडा के रघुराज प्रताप राजा भइया के खिलाफ की गई कार्रवाई की याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी को इससे सबक लेना चाहिए। मायावती ने कहा कि आतंकियों से लड़ने का दावा करने वाली भाजपा में ही आतंकवादी भरे पड़े हैं। उन्होंने भाजपा को अपने घर के भीतर के आतंकवाद को समाप्त करने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन
कैसरगंज लोकसभा सीट गठबंधन में बसपा के खाते में है। बसपा ने यहां से आजमगढ़ जिले के पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली को मैदान मे उतारा है। मायावती ने भाजपा नेता को चेतावनी देते हुए कहा कि गुंडागर्दी बंद कर दें वरना मायावती को गुंडों और माफिया से निपटना अच्छी तरह से आता है।
मायावती ने कैसरगंज प्रत्याशी चंद्रदेव राम यादव व गोंडा सीट के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के लिए भी वोट मांगे।
अमीरों को और अमीर बनाने में ही लगी रही मोदी सरकार
कैसरगंज लोकसभा सीट से सपा बसपा महागठबंधन के प्रत्याशी चंद्रदेव राम यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं बसपा सुप्रीमो ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर आलोचना की। कहा कि बाबा साहेब ने संविधान में कमजोर तबके के लोगों को जो अधिकार दिया था उसका लाभ उन्हें नही मिला।
भाजपा ने अच्छे दिन के वादों का एक चौथाई काम भी पूरा नहीं किया। उसने पूंजीपतियों को मालामाल बनाने व उन्हें बचाने में पूरी ताकत लगी दी। आवारा पशुओं ने किसानो को बर्बाद कर दी। पिछड़े दलित, मुस्लिम का कोई विकास नहीं हुआ।
भाजपा ने नोटबंदी व जीएसटी जल्दबाजी में लागू की। व्यापारी व मध्यम वर्ग दुखी है। भ्रष्टाचार से रक्षा सौदा भी अछूता नहीं रह गया है। देश की सीमा सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन आतंकी हमले होते रहते हैं। मसूद अजहर के मामले मे पिछले पांच साल तक खामोश बने रहे।
चुनाव के समय मे दादागीरी और बहादुरी दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे लोगों का ध्यान बांटा जा सके। कांग्रेस के शासन में रोजी-रोटी के लिए पलायन हुआ। बसपा सुप्रीमो ने पदोन्नति में आरक्षण को प्रभावहीन बताते हुए प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण की मांग की।

बाबा साहेब अंबेडकर बसपा की आत्मा
कटरा बाजार की रैली में मायावती ने बाबा साहब पर की गई मोदी की टिप्पणी का जवाब दिया। कहा मोदी ने आंबेडकर को लेकर जो टिप्पणी की है वह सिर्फ वोट की राजनीति है। जबकि बीएसपी के लिए बाबा साहेब अंबेडकर आत्मा के समान है।
बसपा राम नाम जपना जनता को ठगना वाली राजनीति नही करती है। बीएसपी का जन्म ही बाबा साहेब के सपने को पूरा करने के लिए हुआ है। भाजपा व कांग्रेस आंबेडकरवादी बनने की कोशिश न करें।
भाजपा व कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे
बीजेपी व कांग्रेस मिलकर गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए ही उम्मीदवार उतारा है। दबे कुचले लोगों को सत्ता से दूर रखना ही इनका मकसद है। दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। एकजुट होकर ही बीजेपी को हराया जा सकता है।

मुलायम के मोदी को आशीर्वाद देने पर सफाई
बसपा सुप्रीमो ने मुलायम के नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद देने पर भी सफाई दी। कहा कि मुलायम सिंह यादव कहना कुछ और चाहते थे। लेकिन पक्की उम्र के कारण ऐसा हो गया। मायावती ने राहुल के मोदी से गले लगने पर सवाल उठाया। कहा कि राहुल तो युवा हैं उन्होंने संसद में न सिर्फ मोदी को गले लगाया बल्कि आंख भी मारी।
जीतने पर गरीब परिवारों को स्थायी रोजगार
बसपा प्रमुख मायावती मे कहा कि बसपा चुनाव घोषणा पत्र जारी नहीं करती। बीजेपी ने रोजगार और 15 लाख का वादा भी पूरा नहीं किया। छह हजार देने से गरीबी दूर नहीं होगी। केंद्र मे सरकार बनाने का मौका मिला तो अति गरीब परिवार को सरकारी व गैरसरकारी संस्थान में स्थायी रोजगार देंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन