{"_id":"5cbefca5bdec2276d05c2484","slug":"lok-sabha-elections-2019-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-in-campaigning-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरी दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा है पाकिस्तान: डिप्टी सीएम मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरी दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा है पाकिस्तान: डिप्टी सीएम मौर्य
Tue, 23 Apr 2019 05:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Apr 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2014 के पहले जब आतंकी हमला होता था तो भारत सरकार पूरी दुनिया के सामने गिड़गिड़ाती थी लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आज पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा है।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य बाराबंकी में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक देश को लूटा और सेनाओं को कमजोर किया। सेना के लिए हथियार नहीं खरीदे जाते थे लेकिन मोदी के पीएम बनते ही राफेल सौदा किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर बता दिया कि आतंकी चाहे देश के अंदर आएं या फिर पाकिस्तान में बैठे हों उन्हें घुसकर मारेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए देश सुरक्षित हाथों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन