मायावती ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, बोलीं- हो रहा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकारे हैं वहां पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। खासकर मतदान के दिन तो हर सीमा लांघ दी जाती है फिर भी आयोग इस पर शांत बना हुआ है मामलों का संज्ञान नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी, महाराष्ट्र और त्रिपुरा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का उदाहरण है।
उन्होंने ये बातें ट्वीट कर कही। मायावती ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पता है कि हर प्रकार के षडयंत्रों के बावजूद उनकी निरंकुश सरकार जा रही है। इसलिए वह गैरभाजपा शासित राज्यों में अनैतिकता और हिंसा के साथ ही विपक्ष के शीर्ष नेताओं के खिलाफ सीबीआई, ईडी और आईटी का इस्तेमाल कर उन्हें डराने में लगे हुए हैं।
मायावती ने पीएम मोदी के बयान पर कहा कि भाजपा का अहंकार इतना सर चढ़कर बोल रहा है कि इन्होंने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 40 विधायक तोड़कर ममता बनर्जी सरकार गिराने की खुलेआम धमकी भी दे डाली। जो कि राजनीति के षडयंत्र का चरम है, जिसके लिए बंगाल की जनता उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगी।
यूपी सहित देश के जिन राज्यों में भी बीजेपी की सरकारें हैं वहां चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग चरम पर बना हुआ है। खासकर वोट वाले दिन तो हर सीमा लांघ दी जाती है। यूपी, महाराष्ट्र, त्रिपुरा आदि इसके खास उदाहरण हैं। फिर भी चुनाव आयोग इसका उचित संज्ञान क्यों नहीं ले रहा है?
— Mayawati (@Mayawati) May 1, 2019
पीएम श्री मोदी को पता है कि हर प्रकार के षडयंत्रों आदि के बावजूद उनकी निरंकुश सरकार जा रही है। इसीलिए वे गै़र-बीजेपी राज्यों में अनैतिकता, हिंसा आदि के साथ-साथ सपा-बसपा सहित विपक्ष के शीर्ष नेताओं को भी सीबीआई, ईडी, आईटी आदि सरकारी मशीनरी के जरिए भयभीत करने में लगे हुए हैं।
— Mayawati (@Mayawati) May 1, 2019
और अभी हाल में इनका जनविरोधी अहंकार इतना सर चढ़कर बोला कि इन्होंने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 40 विधायक तोड़कर ममता बनर्जी सरकार गिराने की खुलेआम धमकी भी दे डाली जो राजनीतिक षडयंत्र का चरम है, जिसके लिए बंगाल व देश की जनता उन्हें कभी भी माफ करने वाली नहीं है।
— Mayawati (@Mayawati) May 1, 2019