{"_id":"5c8f13cebdec221428361fe6","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-will-release-first-list-of-candidates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज आ सकती है भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची, यूपी के प्रत्याशियों पर हुआ दिल्ली में मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आ सकती है भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची, यूपी के प्रत्याशियों पर हुआ दिल्ली में मंथन
Mon, 18 Mar 2019 09:13 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 18 Mar 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की लोकसभा की 80 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची आज आ सकती है। पहली सूची में पश्चिम और ब्रज की कुल 16 सीटों के साथ वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लखनऊ से केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का नाम शामिल हो सकता है।
रविवार शाम दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में हुई उत्तर प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन करके उसे अंतिम रूप दे दिया गया।
प्रदेश में पहले चरण में 11 अप्रैल को सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में चुनाव होगा। दूसरे चरण में यूपी की नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फेतहपुर सीकरी में 18 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन
यूपी भाजपा की कोर कमेटी ने करीब एक महीने की मशक्कत के बाद पहले और दूसरे चरण की 16 सीटों सहित दिग्गज नेताओं की सीटों के लिए तीन तीन दावेदारों का पैनल तैयार किया। प्रदेश भाजपा प्रभारी जेपी नड्डा ने यूपी के करीब 20 से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों का पैनल केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष रखा।

सूची तैयार घोषणा बाकी
रविवार शाम भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय, प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और महामंत्री संगठन सुनील बंसल से चर्चा की।
सूत्रों के मुताबिक बैठक के बाद यूपी भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वाराणसी, केन्द्रीय गृह मंत्री लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह, केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वी.के.सिंह, आगरा के सांसद एवं अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया और मुजफ्फरनगर के सांसद एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव बालियान सहित पहले और दूसरे चरण के अधिकांश उम्मीदवारों पर मंथन हुआ और इनकी सीटें तय की गई।