फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Election 2024 India Alliance Small parties big hopes Various parties hoping to get one to two seats

इंडिया गठबंधनः छोटे दलों को है बड़ी आश... एक से दो सीटें मिलने की उम्मीद लगाए हैं विभिन्न दल; ये भेजा प्रस्ताव

Sun, 03 Mar 2024 10:18 AM IST
शाहरुख खान चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Mar 2024 10:18 AM IST
सार

इंडिया गठबंधन में शामिल छोटे दलों को बड़ी आश है। विभिन्न दल एक से दो सीटें मिलने की उम्मीद लगाए हैं। सपा शीर्ष नेतृत्व को मनपसंद सीटों का प्रस्ताव भेजा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी सपा शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 India Alliance Small parties big hopes Various parties hoping to get one to two seats
Lok Sabha Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में सक्रिय कई सियासी दलों को लोकसभा चुनाव से बड़ी आश है। वे इंडिया गठबंधन में ठौर तलाश रहे हैं। ये एक से दो सीटों के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इन दलों के नेता सपा शीर्ष नेतृत्व के साथ ही इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं की परिक्रमा में जुट गए हैं। इसमें कई दल ऐसे हैं, जो विधानसभा चुनाव 2022 में सपा के साथ सियासी मैदान में उतर चुके हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के तहत अभी तक कांग्रेस को 17 सीटें दी गई हैं। बाकी 63 सीटें सपा के पास हैं। इसमें सपा 31 सीट पर उम्मीदवार उतार चुकी है। हालांकि गठबंधन में वाराणसी सीट कांग्रेस के हिस्से चली गई तो सपा उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया गया है, जबकि संभल से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो चुका है। 
विज्ञापन


सपा के 29 उम्मीदवार मैदान में डटे हैं। बाकी सीटों पर उम्मीदवार उतारने को लेकर मंथन चल रहा है। इस बीच इंडिया गठबंधन में शामिल अन्य छोटे दल मनपसंद सीट हासिल करने के प्रयास में हैं। वे इंडिया गठबंधन में शामिल विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं से भी सिफारिश करा रहे हैं। इन्हें उम्मीद है कि गठबंधन में उन्हें कहीं न कहीं से चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2022 में सपा के साथ गठबंधन कर छह सीट पर मैदान में उतरी अपना दल (कमेरावादी) की एकमात्र विधायक पल्लवी पटेल हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. आरसी पटेल का कहना है कि पहले उन्होंने छह सीटों का प्रस्ताव दिया था। बाद में फूलपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर और कौशांबी का प्रस्ताव दिया है। इन सीटों पर पूरी तैयारी है। 

इसी तरह सपा गठबंधन के तहत महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य की पत्नी सुमन मौर्य फर्रुखाबाद सदर और बेटा चंद्र प्रकाश बिल्सी से चुनाव लड़े और हार का सामना करना पड़ा था। अब वे लोकसभा सीट कानपुर, मिर्जापुर, हरदोई पर दावा कर रहे हैं। इसी तरह विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी ने तीन उम्मीदवारों को सपा के सिंबल पर मैदान में उतारा था। 
 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय चौहान का कहना है कि वह घोसी लोकसभा क्षेत्र से तैयारी कर रहे हैं। उन्हें सपा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह का कहना है कि उनकी पार्टी की स्थापना चौधरी चरण सिंह ने की थी। मथुरा, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर आदि सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। 

राहुल गांधी की यात्रा में भी शामिल रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व एमएलसी सिराज मेहंदी का कहना है कि उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल है। फिलहाल लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि फतेहपुर, गाजीपुर और देवरिया के लिए प्रस्ताव दिया है। 

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने भी आश्वासन दिया है कि कम से कम एक सीट मिलनी तय है। दूसरी तरफ सपा के मुख्य प्रवक्ता पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी का कहना है कि भाजपा साजिशों को खत्म करने के लिए हर दल इंडिया गठबंधन में शामिल है। जिनके भी प्रस्ताव आए हैं, उस पर कमेटी विचार करेगी। भाजपा के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed