{"_id":"6630d57af6d770861804d5f0","slug":"lok-sabha-election-2024-congress-leaders-protest-in-amethi-over-candidate-issue-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: अमेठी में जवाब देने लगा कांग्रेसियों का धैर्य, राहुल-प्रियंका की मांग करते हुए धरने पर बैठे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: अमेठी में जवाब देने लगा कांग्रेसियों का धैर्य, राहुल-प्रियंका की मांग करते हुए धरने पर बैठे कार्यकर्ता
Tue, 30 Apr 2024 05:00 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:00 PM IST
सार
अमेठी में प्रत्याशी का इंतजार करते-करते कांग्रेसियों का धैर्य खत्म होने लगा है। मंगलवार को राहुल गांधी या प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की मांग करते हुए पार्टी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर अब तक निर्णय न होने से कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब देने लगा है। दावेदार के नाम को लेकर चल रही उलझन के बीच मंगलवार की शाम को कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कांग्रेसी अमेठी मांगे गांधी परिवार, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी का नारा लगा रहे थे। धरना दे रहे लोगों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र सहित अन्य कांग्रेसी शामिल हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गृह मंत्री के फेक वीडियो को लेकर पूर्व मंत्री लालजी वर्मा पर केस दर्ज, बोले- ये डराने की कोशिश है
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - युवाओं की अपील- पेपर लीक से लेकर छुट्टा पशुओं की समस्याओं का समाधान करे सरकार
बता दें कि अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीट पर गांधी परिवार का ही कोई सदस्य चुनाव लड़ेगा लेकिन अभी तक घोषणा न होने से कार्यकर्ताओं का धैर्य अब जवाब देने लगा है।
अमेठी में पांचवे चरण में मतदान होगा। इसके लिए 26 अप्रैल से नामांकन शुरू हो गए थे और नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि राहुल गांधी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे लेकिन अब तक नाम घोषित न होने से संशय बढ़ता जा रहा है। इन सबके बीच दिल्ली से अमेठी की हरेक राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। हालांकि तीन मई को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय का अमेठी दौरा है।
अमेठी के कांग्रेस नेताओं का दावा है कि अगर राहुल गांधी इस बार अमेठी से चुनाव लड़ते हैं तो उनकी जीत तय है। 2019 में उन्हें भाजपा नेता स्मृति जूबिन ईरानी के सामने हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन