फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Election 2024 BJP new strategy to make Modi Prime Minister again

UP: मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा की नई रणनीति, पिछड़े वर्ग के युवाओं को मिली ये जिम्मेदारी

Tue, 13 Feb 2024 07:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 13 Feb 2024 07:54 AM IST
सार

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछड़े वर्ग के युवा मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। भाजपा पिछड़े वर्ग की युवाओं में पैठ बनाने में जुटी है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का युवा संवाद किया गया। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 BJP new strategy to make Modi Prime Minister again
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : sansad tv youtube

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़े वर्ग के युवाओं की शिक्षा से लेकर रोजगार और स्वरोजगार के लिए नए द्वार खोले हैं। अब लोकसभा चुनाव 2024 में युवा मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन


भाजपा ओबीसी ओर्चा की ओर से सोमवार को राजधानी के विश्वैश्वरैया सभागार में युवा संवाद कार्यक्रम का आगाज किया गया। उप मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें मोदी सरकार के दस साल में मिले अधिकार और सुविधाओं से वाकिफ कराया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है। ओबीसी आयोग के अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। नीट, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक विद्यालयों में 27 फीसदी आरक्षण दिया है। विश्वकर्मा सम्मान योजना में भी पिछड़े वर्ग के 18 समाजों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मछुआ समुदाय के लिए भी 20 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था बजट में की है। उप मुख्यमंत्री ने पिछड़े वर्गों के नौजवानों से भारत को 2047 तक ‘‘विकसित भारत’’ बनाने के लिए मोदी का समर्थन करने का आह्वान किया। 

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि मोर्चा ने भाजपा की राजनीतिक क्षमता को बढ़ाया है। कार्यक्रम को मोर्चा के प्रभारी एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, एमएलसी रामचंद्र सिंह प्रधान ने भी संबोधित किया।

दो हजार सामाजिक सम्मेलन करेगा मोर्चा
नरेंद्र कश्यप ने बताया कि लोक सभा चुनावों में सभी 80 सीटें जीतने के लिए ओबीसी मोर्चा की ओर से दो हजार सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 18 मंडलों में मंडल स्तरीय सामाजिक सम्मेलन होंगे। 17 नगर निगमों में ओबीसी समाज के महा सम्मेलन होंगे। सभी 75 जिलों में ओबीसी युवा संवाद कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed