फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : sp up cgief naresh uttam talks about status of bjp in state

जमीन पर नहीं कोई वजूद, सिर्फ टीवी और अखबार के विज्ञापनों में है भाजपा : नरेश उत्तम

Thu, 18 Apr 2019 03:57 PM IST
Amulya Rastogi अजीत बिसारिया, अमर उजाला लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 18 Apr 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : sp up cgief naresh uttam talks about status of bjp in state
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम
सपा के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी नरेश उत्तम पटेल मानते हैं कि भाजपा सिर्फ टीवी और अखबारों के दम पर ऑक्सीजन ले रही है। यूपी में जमीन पर उसका कोई वजूद नहीं रह गया है। यहां गठबंधन 78 सीटें जीतेगा। वह चुनाव आयोग पर भाजपा और उसकी सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाने से भी नहीं चूकते। 
विज्ञापन


कहते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव आयोग की पाबंदी के आदेश का भी पालन नहीं कर रहे। धार्मिक ध्रुवीकरण का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। फिर सवाल करते हैं कि आयोग इसका संज्ञान क्यों नहीं ले रहा है। साथ ही कहते हैं कि कांग्रेस अमेठी और रायबरेली केअलावा कहीं और से नहीं जीतेगी। प्रस्तुत है पटेल से बातचीत के मुख्य अंश :
विज्ञापन

यूपी में गठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी?

गठबंधन को 78 सीटें मिलेंगी। कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें रायबरेली और अमेठी मिलेंगी। भाजपा शून्य पर आउट होगी। 

ऐसा कहने के पीछे का आधार क्या है?
पूरे प्रदेश में घूमा हूं। भाजपा से लोग परेशान हैं। इन्होंने एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। गन्ना किसानों का करोड़ों बकाया है। लागत मूल्य पर भी आलू नहीं बिक रहा। योगी-मोदी सिर्फ हवा-हवाई बातें कर रहे हैं। भाजपा तो पहले चरण के चुनाव में ही पूरी तरह साफ हो गई है। कांग्रेस को लेकर भी मतदाता आशान्वित नहीं हैं।  

क्या गठबंधन के वोट एक-दूसरे को ट्रांसफर हो रहे हैं?
जी हां, पूरी तरह से ट्रांसफर हो रहे हैं। बूथ स्तर पर सपा, बसपा और रालोद के कार्यकर्ता मिलकर काम कर रहे हैं। गठबंधन मध्य प्रदेश में भी कई सीटें जीतेगा। सपा को वहां खजुराहो, टीकमगढ़ और बालाघाट सीटें मिलने जा रही हैं।
 

गठबंधन के साथ मतदाताओं के आने के पीछे की रणनीति क्या है?

हमारी कोई रणनीति नहीं है। सच्चाई, समाजवाद और सामाजिक न्याय ही हमारा आधार है। आमजन समझ चुका है कि समाजवाद और सामाजिक न्याय का सपना गठबंधन की मजबूती से ही पूरा हो सकता है।

बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा नेता आजम खां पर चुनाव आयोग की पाबंदी को किस रूप में ले रहे हैं?
यह चुनाव आयोग का पक्षपातपूर्ण रवैया है। आयोग पूरी तरह भाजपा और उसकी सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। भाजपा के नेता खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।

बहनजी (मायावती) ने संसदीय शब्दों का प्रयोग करते हुए अपनी बात रखी थी, लेकिन सीएम योगीजी ने तो शालीनता की सारी मर्यादाएं ही तार-तार कर दी हैं। बहनजी पर आयोग ने पाबंदी लगाई तो वह उसका पूरी तरह पालन कर रही हैं, जबकि पाबंदी सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी लगाई गई है।

वे मंदिरों में जाकर धार्मिक ध्रुवीकरण की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इस बार पब्लिक उनके झांसे में आने वाली नहीं है। 
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस से किस तरह की चुनौतियां मिल रही हैं?

दोनों पार्टियां यूपी में जमीन पर कहीं नहीं दिख रही हैं। भाजपा की वादाखिलाफी के कारण आम मतदाता उससे चिढ़ा बैठा है। 23 मई को रिजल्ट इसे साबित कर देगा।

फिरोजाबाद में सपा के कुछ विधायक पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अक्षय यादव के बजाय प्रसपा संयोजक शिवपाल यादव का समर्थन कर रहे हैं?
यह बात एकदम निराधार है। सपा का एक-एक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मिलकर रामगोपाल यादव के पुत्र व सांसद अक्षय यादव को पूरी शिद्दत से चुनाव लड़ा रहे हैं। अक्षय डेढ़ लाख से ज्यादा मतों से जीतेंगे।

कई सीटों पर कांग्रेस गठबंधन को नुकसान पहुंचाते हुए दिख रही है?

कांग्रेस को लेकर आम मतदाता बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। कांग्रेस गठबंधन को कहीं नुकसान नहीं पहुंचा रही है। कांग्रेस जो थोड़ा-बहुत वोट पाएगी, वो भाजपा का ही काटेगी।  

इलाहाबाद, लखनऊ समेत 8 सीटों पर अभी तक सपा कैंडिडेट नहीं दे पाई है?
सभी टिकट फाइनल हो चुके हैं। गुरुवार तक मीडिया को भी नाम दे दिए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed