फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019: sonakshi sinha road show in lucknow

सोनाक्षी सिन्हा का रोड शो, पूनम सिन्हा के लिए जुटा रहीं समर्थन, डिंपल यादव भी साथ में

Sat, 04 May 2019 07:03 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 04 May 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: sonakshi sinha road show in lucknow
सोनाक्षी सिन्हा, पूनम सिन्हा, डिंपल यादव

सोनाक्षी सिन्हा का रोड शो शुरू हो गया। सोनाक्षी अपनी मां व सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा के लिए इस रोड शो से समर्थन जुटाने का प्रयास कर रही हैं। बस में सोनाक्षी सिन्हा के साथ मां पूनम सिन्हा व डिंपल यादव भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जा रहा था कि रोड शो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी  मौजूद रहेंगे। लंबे समय से बीजेपी से जुड़े रहे शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में कांग्रेस से जुड़े। उन्हें पटना साहिब से टिकट मिला हैं। बता दें, ये पहली बार है जब बतौर अभिनेत्री सोनाक्षी कोई राजनीतिक रोड शो करने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार हैं। पूनम पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं। मूलरूप से मुंबई निवासी 68 वर्षीय पूनम स्नातक हैं। पूनम के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास करीब 194 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है।

इन जगहों से गुजरेगा सोनाक्षी का रोड शो 

lok sabha election 2019: sonakshi sinha road show in lucknow
सोनाक्षी

दोपहर तीन बजे रोड शो हजरतगंज चौराहे से मेफेयर सिनेमा से होते हुए नावेल्टी सिनेमा, लालबाग, कैसरबाग चौराहा, कैसरबाग बस अड्डा, महिला कॉलेज, मौलवीगंज, रकाबगंज चौराहा, नक्खास चौराहा, अकबरी गेट से चरक चौराहा, चौक चौराहा से कोनेश्वर चौराहा होते हुए चौक घंटाघर पर समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed