{"_id":"5cd8207abdec220756711b47","slug":"lok-sabha-election-2019-sixth-phase-of-voting-finish-ambedkarnagar-tops","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#VoteKaro: छठे चरण का चुनाव संपन्न, 54.12 प्रतिशत हुआ मतदान, अम्बेडकरनगर में सबसे अधिक वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#VoteKaro: छठे चरण का चुनाव संपन्न, 54.12 प्रतिशत हुआ मतदान, अम्बेडकरनगर में सबसे अधिक वोटिंग
Sun, 12 May 2019 07:52 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 12 May 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
voting purvanchal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में सोमवार को छठे चरण का मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक करीब 54.12 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने हक का इस्तेमाल किया। कुछ जगह ईवीएम में खराबी और छुटपुट घटनाएं हुईं लेकिन चुनाव शांतिपुर्ण तरीके से संपन्न हुआ। साल 2014 के मुकाबले .41 प्रतिशत कम वोटिंग हुई। इस दौरान अम्बेडकर नगर में सबसे अधिक 58.78% व इलाहाबाद में सबसे कम 50.58% मतदान हुआ।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छठे चरण में मतदान शुरू होने के बाद 90 ईवीएम व 140 वीवीपैट खराब होने की शिकायतें मिलीं जिन्हें बदलकर मतदान कराया गया। मॉक पोल के दौरान 147 ईवीएम व 329 वीवीपैट बदली गई।
आपको बता दें कि आज उत्तर प्रदेश में 14 संसदीय सीटों के लिए मतदान हुआ। इनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही शामिल हैं।
विज्ञापन
गर्मी का मौसम अपने चरम पर है, लेकिन लोगों में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। वोटिंग शुरू होते ही लंबी लाइने लग गईं थी। हलांकि जैसे-जैसे पारा चढ़ा तो मतदान करने वालों की संख्या में कमी आने लगी।

अखिलेश ने ईवीएम खराबी की शिकायत की
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में ईवीएम खराबी की शिकायत की। चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा गया कि आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में हो रहे मतदान में बड़ी संख्या में ईवीएम गड़बड़ी सामने आ रही है। पीठासीन अधिकारियों की मनमानी और भाजपा नेताओं की दबंगई पर तत्काल कार्रवाई कर निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करें।
जैनपुर में हुई पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में मारपीट हुई। कार्यकर्ताओं ने एक पुलिसकर्मी पर पार्टी के झंडे से जूता पोछने का आरोप लगाया है। जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के अकबरपुर बूथ के पास एक मकान पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ था।
एक पुलिसकर्मी उस झंडे को उतारने के लिए छत पर चढ़ा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी से नोक झोंक कर ली और मार पीट करने लगे। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और मामले को शांत कराया।
भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी का झंडा उतारने के बाद पुलिसकर्मी ने झंडे से अपने जूते को साफ किया। जिस पुलिस कर्मी ने झंडा उतारा था उसे वहां से हटा दिया गया। वहीं, सूचना पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

वोटिंग करते हुए बनाया वीडियो
सोशल मीडिया पर सुल्तानपुर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यहां एक मतदाता ने वोट करते हुए वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगा दिया जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। मामले की जांच की जा रही है।
पूर्वांचल में 51.71 प्रतिशत मतदान, आजमगढ़ सबसे आगे
पूर्वांचल की पांच सीटों पर शाम पांच बजे तक 51.71 फीसदी मतदान हुआ। इसमें आजमगढ़ में सबसे ज्यादा 52.95 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं लालगंज लोकसभा में 52.48 प्रतिशत मतदान हुआ। जौनपुर संसदीय क्षेत्र में शाम 5 बजे तक 51.88 प्रतिशत मतदान हुआ है। मछलीशहर में शाम 5 बजे तक 51.38% मतदान हुआ। वहीं, भदोही में 5 बजे तक 50% मतदान हुआ है।