फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : ramveer upadhaya may support bjp in this election

सियासी गलियारों में चर्चा हुई तेज, भाजपा का साथ दे सकते हैं रामवीर उपाध्याय, जाने वजह

Tue, 02 Apr 2019 06:11 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 02 Apr 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : ramveer upadhaya may support bjp in this election
नेता रामवीर उपाध्याय
बसपा के कद्दावर नेता पूर्व ऊर्जा मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि वह भाजपा के साथ खड़े हो सकते हैं। ये चर्चाएं अलीगढ़ में एक कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम के पक्ष में उनके बोलने के बाद तेज हुई हैं। हालांकि रामवीर ने कहा कि वह ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में थे। वहां जो बोलना चाहिए, वह बोले लेकिन इसका अर्थ किसी पार्टी का साथ देना नहीं है।
विज्ञापन


दरअसल, उपाध्याय ने रविवार को अलीगढ़ में होली मिलन समारोह में वहां से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद सतीश गौतम को अपना छोटा भाई बताया था। साथ ही सतीश गौतम को आशीर्वाद और सहयोग देने को कहा था। बताया जाता है कि इसके पीछे बसपा का आंतरिक समीकरण है। रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय के बारे में चर्चा थी कि वह बसपा के टिकट पर अलीगढ़ से लड़ेंगी।
विज्ञापन


सीमा पहले फतेहपुर सीकरी से बसपा के टिकट पर सांसद रह चुकी हैं। सूत्रों का कहना है कि बसपा सुप्रीमो इस बार भी सीमा को फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ने को कह रही थीं जबकि रामवीर इसके इच्छुक नहीं थे। बात नहीं बनी तो रामवीर ने चुनाव न लड़ने का फैसला ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है वजह

रामवीर उपाध्याय के छोटे भाई मुकुल पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं। हालांकि मुकुल ने भाजपा का दामन थामते वक्त बसपा प्रमुख मायावती के साथ बड़े भाई रामवीर उपाध्याय पर भी निशाना साधा था। पर, सूत्रों की मानें तो बसपा के टिकट को लेकर अपने साथ हुए बर्ताव से रामवीर उपाध्याय आहत हैं।

भाजपा के सूत्रों और उपाध्याय के एक करीबी राजनेता की मानें तो उपाध्याय ने अलीगढ़ में यूं ही ये बातें नहीं कही हैं। उन्होंने इस बहाने सियासी स्थितियों को साफ करने की कोशिश की है। इससे अलीगढ़, हाथरस, फतेहपुर सीकरी, बुलंदशहर सहित आसपास के जिलों के उनके समर्थक भाजपा का साथ दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed