{"_id":"5cb49835bdec2213ef2d38f4","slug":"lok-sabha-election-2019-rail-ticket-with-pm-s-photo-sold-election-commission-suspended-3","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में बिके पीएम मोदी की फोटो लगे रेल टिकट, रेलवे के तीन कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में बिके पीएम मोदी की फोटो लगे रेल टिकट, रेलवे के तीन कर्मचारी निलंबित
Tue, 16 Apr 2019 01:00 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
पीएम की फोटो वाला रेल टिकट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर पीएम नरेंद्र मोदी के फोटो लगे टिकट यात्रियों को बेचने पर रेलवे के तीन कर्मचारी निलंबित कर दिए गए हैं। ये कार्रवाई जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर हुई है।
रेल टिकटों पर पीएम मोदी की तस्वीर होने का मामला जब मीडिया में आया तो बवाल मच गया। इस बीच निर्वाचन आयोग ने इसे आचार संहिता के उल्लंघन का मामला मानते हुए सख्त रुख अपनाया। चुनाव आयोग ने बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर तैनात तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
निलंबित होने वाले कर्मचारियों में बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर तैनात रिजर्वेशन सुपरवाइजर सुरेश कुमार, चित्रा कुमारी और मुख्य आरक्षण प्रबन्धक ओंकारनाथ शामिल हैं। दरअसल चुनाव आयोग ने पूरे मामले पर जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी। इसके बाद डीएम ने एडीएम संदीप कुमार गुप्ता को इस मामले की जांच सौंपी।

एडीएम की जांच में यह तीनों कर्मचारी आचार संहिता के उल्लंघन मामले में दोषी निकले। इस पूरे मामले में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने इस मामले में बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर जाकर जांच की।
जांच में वहां मौजूद रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गलती से पीएम मोदी की तस्वीर वाले टिकट का रोल मशीन में लग गया था जिसके चलते यह लापरवाही हुई है। एडीएम संदीप कुमार गुप्ता के मुताबिक इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन